Begin typing your search above and press return to search.

रिजल्ट के साथ ही अबकि PSC ने जारी की पदों की वरीयता, लड़कियों ने सर्वाधिक डिप्टी कलेक्टर के पदों पर किया कब्जा

रिजल्ट के साथ ही अबकि PSC ने जारी की पदों की वरीयता, लड़कियों ने सर्वाधिक डिप्टी कलेक्टर के पदों पर किया कब्जा
X
By NPG News

रायपुर, 29 अक्टूबर 2021। पीएससी के 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चले इंटरव्यू में 522 अभ्यर्थियों में से 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। 510 ने इंटरव्यू में भाग लिया। टॉपर आस्था बोरकर अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं। तो वही बाकी टॉप टेन में आने वाले उम्मीदवारों में से 5 अनरिजर्व,4 ओबीसी कैटेगिरी के हैं। इसी तरह टॉप टेन में 4 लड़कियों ने जगह बनाई है। पीएससी ने रिजल्ट के साथ पदों का विवरण भी दे दिया है। डिप्टी कलेक्टर के 30 पदों में से 10 में महिला वर्ग के अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है तो वही डीएसपी के 6 में से एक पद पर महिला उम्मीदवार ने अपनी झोली में किये हैं। डिप्टी कलेक्टर में 8 लोगो के वेटिंग में नाम रखे गए हैं तो वही डीएसपी के लिये 4 उम्मीदवारो को वेटिंग में रखा गया हैं।महिला अभ्यर्थियों ने सबसे अधिक डिप्टी कलेक्टर के पदों पर कब्जा किया गया। हालांकि इस बार पीएससी 2020 के लिए विज्ञापित 175 पदों में से सर्वाधिक 30 पद डिप्टी कलेक्टर के ही थे। उसके बाद सर्वाधिक 27 पद सेलटैक्स इंस्पेक्टर के थे। सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग,खाद्य अधिकारी, व रोजगार अधिकारी के सिर्फ एक एक पद ही विज्ञापित किये गए थे। इस वर्ष 14 फरवरी को प्राम्भिक परीक्षा व 26 से 29 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। 174 पदों की चयन सूची में से ओवरऑल देखा जाए तो सिर्फ 49 लड़किया ही जगह बना सकी हैं।25 वर्षीया टॉपर आस्था बोरकर ने मुख्य परीक्षा में 887 तो वही इंटरव्यू में 125 नम्बर टोटल 1012 नम्बर प्राप्त किया है।

नालंदा को दिया श्रेय:-

15 रैंक ला कर सेल टैक्स ऑफिसर बने आभाष सिंग ठाकुर ने अपनी सफलता में रायपुर में पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी द्वारा स्थापित नालंदा परिसर का महत्वपूर्ण योगदान माना हैं।ज्ञातव्य हैं कि पीएससी 2019 के टॉपर ने भी अपनी सफलता में नालंदा का योगदान माना था

Next Story