Begin typing your search above and press return to search.

कॉलेज प्रोफ़ेसर पर दुर्व्यवहार का आरोप: कुलपति से शिकायत के बावजूद कार्यवाही सिफ़र.. ABVP धरने पर बैठ आंदोलित

कॉलेज प्रोफ़ेसर पर दुर्व्यवहार का आरोप: कुलपति से शिकायत के बावजूद कार्यवाही सिफ़र.. ABVP धरने पर बैठ आंदोलित
X
By NPG News

गरियाबंद,16 नवंबर 2021। ज़िले के फिंगेश्वर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज गेट बंद कर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। अभाविप का आरोप है कि कॉलेज में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ संजय यादव दुर्व्यवहार करने के आदी हैं वे छात्राओं से संवाद करते हुए भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हैं।

अभाविप की ओर से प्रोफ़ेसर संजय यादव के खिलाफ कार्यवाही के लिए कुलपति से आग्रह किया गया था लेकिन कार्यवाही ना होने से क्षुब्ध होकर अभाविप ने कॉलेज में तालाबंदी कर धरना शुरु कर दिया है।

अभाविप की ओर से सहायक प्राध्यापक डॉ संजय यादव के ट्रांसफ़र की माँग के साथ उच्च शिक्षा के आयुक्त को पत्र भेजा गया है, जिसमें डॉ संजय यादव पर आरोप लगाए गए हैं कि वे प्रवेश के समय अधिक राशि माँगते हैं साथ ही भूगोल प्रेक्टिकल नंबर देने के लिए प्रति विद्यार्थी हज़ार रुपए की लेते हैं। कॉलेज में शराब खोरी के साथ साथ ने छात्राओं से अनुचित शब्द और दुर्व्यवहार करते हैं।

Next Story