Begin typing your search above and press return to search.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी: सामने आया रणबीर-आलिया की शादी का मेन्यू... दोपहर 2 बजे लेंगे सात फेरे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी: सामने आया रणबीर-आलिया की शादी का मेन्यू... दोपहर 2 बजे लेंगे सात फेरे
X
By NPG News

मुंबई 14 अप्रैल 2022। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों आज 2 से 3 बजे शादी कर सकते हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज देखने का इंंतजार कर रहे हैं। आज सुबह दोनों की पहले हल्दी सेरेमनी हुई है। बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई।

रणबीर-आलिया की शादी को लेकर लगातार की तरह की अपडेट्स सामने आ रही हैं। इसी क्रम में अब इस कपल की वेडिंग का मेन्यू भी सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के लिए खास तौर पर दिल्ली से शेफ को बुलाया गया है। ये शेफ शादी के लिए चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, रोटी और तंदूरी डिश बनाई जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी काफी सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित की जाएगी। स्टार कपल की इस शादी में बेहद कम लोग शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त भी हिस्सा लेंगे।

नीतू कपूर ने अपनी डांस टीम के साथ फोटो शेयर की है। ये वही हैं जिनके साथ नीतू डांस करके शादी में फुल मस्ती करने वाली हैं। इस टीम में करिश्मा कपूर, रीमा जैन और अनीशा जैन भी हैं।

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट शादी के लिए वास्तु पहुंची हुई हैं। हल्दी सेरेमनी के लिए शाहीन येलो आउटफिट में वास्तु पहुंची थीं। हालांकि पैपराजी के उनकी गाड़ी को घेरने के बाद शाहीन को गुस्सा आ गया. शाहीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

Next Story