Begin typing your search above and press return to search.

अलर्ट: ओमिक्रोन से पहली मौत, पीएम की चेतावनी- हल्के में न लें लोग...

अलर्ट: ओमिक्रोन से पहली मौत, पीएम की चेतावनी- हल्के में न लें लोग...
X
By NPG News

नईदिल्ली 13 दिसम्बर 2021। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमीक्रोन से पहली मौत हुई है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ओमीक्रोन से हुई पहली मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह नया स्ट्रेन बड़ी तादात में लोगों को अस्पताल पहुंचा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 30 साल से अधिक उम्र के लोग कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टरों के दावों के उलट चेतावनी देते हुए कहा कि लोग ओमीक्रोन के खतरे को हल्का न समझे।

ब्रिटेन में शनिवार को 54,073 नए मामलों की घोषणा की गई, जिसमें ओमिक्रॉन के 633 मामले शामिल हैं. हालांकि ओमिक्रॉन मामलों की वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने का अनुमान है. शोधकर्ताओं में से एक निक डेविस ने कहा कि ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैल रहा है, जो काफी चिंताजनक है. वैज्ञानिकिों की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन में फिलहाल हर 2 से 4 दिन में संक्रमित लोगों की संख्या दोगुनी हो रही है.

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट (CoronaVirus New Variant Omicron) को लेकर बड़ी चेतावनी दी है कि अप्रैल के अंत तक देश में ओमिक्रॉन से होने वाली मौतों की संख्या 25,000 से 75,000 तक हो सकती है.

Next Story