Begin typing your search above and press return to search.

वीडियो: उड़ान भरते वक्त विमान में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग...185 लोग थे सवार

वीडियो: उड़ान भरते वक्त विमान में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग...185 लोग थे सवार
X
By NPG News

पटना 19 जून 2022. पटना में आज बड़ा विमान हादसा होते होते टल गया। घटना के चलते एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान की इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

विमान में 185 लोग सवार थे. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

जानकारी के मुताबिक, विमान पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 बजकर 10 मिनट पर उड़ा था. टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंखे में आग लग गई. विमान के पंखे में लगी आग को नीचे से लोगों ने देखा. इस घटना की सूचना तत्काल पटना पुलिस को दी गई. इसके बाद इस घटना की सूचना एयरपोर्ट को दी गई. फिर इस विमान को वापस लाया गया.

अधिकारियों के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. वहीँ पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विमान में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी. इसके बाद विमान को हवाई अड्डे पर वापस बुलाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं. तकनीकी खराबी के कारण विमान में आग लगी थी. इंजीनियरों की टीम आगे की जांच कर रही है.


Next Story