Begin typing your search above and press return to search.

AIR India फ्लाइट में बैठे यात्री का उत्पात: उड़ान के दौरान खोलने लगा दरवाजा, सहयात्रियों ने जमकर पीटा, फिर क्रू मेंबर ने शांत करने लगाया बेहोशी का इंजेक्शन...

AIR India फ्लाइट में बैठे यात्री का उत्पात: उड़ान के दौरान खोलने लगा दरवाजा, सहयात्रियों ने जमकर पीटा, फिर क्रू मेंबर ने शांत करने लगाया बेहोशी का इंजेक्शन...
X
By NPG News

AIR India डेस्क। एयर इंडिया की फ्लाइट से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। फ्लाइट में बैठे भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ने जमकर उत्पात मचाया। सह यात्रियों ने जब आरोपी को समझाया और नहीं माना तो उसकी उड़ते फ्लाइट में ही उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भी जब उत्पाती शांत नहीं हुआ तो उसे बेहशी का इंजेक्शन लगाकर शांत किया। आरोपी का नाम करुणाकान्त द्रिवेदी है।

इस मामले में एअर इंडिया की सीनियर क्रू मेंबर ने द्विवेदी के खिलाफ जो FIR दर्ज कराई है उसमें लगे आरोप बेहद गंभीर हैं।

दरअसल, करुणाकान्त पर आरोप है कि 11 मार्च को एयर इंडिया लंदन-मुंबई की फ्लाइट के बाथरूम में करुणाकान्त ने सिगरेट पी। इसके बाद अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। आरोपी ने फ्लाइट का इमरजेंसी दरवाजा भी खोलने की कोशिश की। क्रू मेंबर्स ने रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भी अभद्रता करने लगा। उसने क्रू मेंबर्स को बताया कि उसके बैग में कुछ दवाईयां हैं हैं। हालांकि, पुलिस की जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी के नमूने को जांच के लिए लैब भेजा गया है। इससे मालूम चलेगा कि वह नशे की हालत में था या फिर मानसिक रूप से परेशान था।

फ्लाइट के मुंबई में लैंड होते ही इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। रामाकांत के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मालूम हो कि फ्लाइट में यह मामला नया नहीं है। इसी महीने की पांच तारीख को अनिल मीना नामक पैसेंजर को एयर इंडिया की कोलकाता–दिल्ली फ्लाइट में स्मोक करते हुए पकड़ा गया था। इससे एक दिन पहले यानी 4 मार्च को इंडिगो की कोलकाता-बेंगलुरू फ्लाइट के टॉयलेट में एक युवती को स्मोक करते हुए पकड़ा गया था।

Next Story