Begin typing your search above and press return to search.

Aghoreshwar Ashram: नए सीएम जशपुर वाले अघोरेश्वर आश्रम से जुड़े हैं, बाबा संभव राम के अनन्य भक्तों में हैं शामिल, मत्था टेकते देखिए फोटो...

Aghoreshwar Ashram: जशपुर के अघोरेश्वर आश्रम के प्रति राजनीतिकों की कितनी आस्था है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बाबा संभव राम से आर्शीवाद लेकर चुनाव प्रचार शुरू किए थे। माथुर के बाद फिर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी आश्रम गए थे। बहरहाल, नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नियमित आश्रम जाते हैं।

Aghoreshwar Ashram: नए सीएम जशपुर वाले अघोरेश्वर आश्रम से जुड़े हैं, बाबा संभव राम के अनन्य भक्तों में हैं शामिल, मत्था टेकते देखिए फोटो...
X
By Sanjeet Kumar

Aghoreshwar Ashram: रायपुर। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत कर दिए हैं। विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित बगिया गांव के रहने वाले हैं। अवधूत गुरु पद संभव राम : राजा के पुत्र जिन्होंने कुंभ मेले में अघोरेश्वर भगवान राम की दीक्षा ली और राजसी वैभव त्याग दिया


विष्णुदेव साय जशपुर के प्रसिद्ध अघोरेश्वर आश्रम से बरसों से जुड़े हुए हैं। आश्रम के लगभग हर कार्यक्रम में वे हिस्सा लेते हैं। अभी डेढ़ महीने पहिले ही वे 28 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में गम्हरिया आश्रम गए थे। उन्होंने बाबा संभव राम से समक्ष मत्था टेक कर आर्शीवाद लिया था। वे बाबा के अनन्य भक्तों में शामिल हैं। नए सीएम से जुड़े लोग बताते हैं, मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं के बीच तीन-चार दिन पहले ही विष्णुदेव साय बाबा संभव राम से फोन पर बात कर आर्शीवाद लिया था।


अघोरेश्वर भगवान राम आश्रम का देश के कई राज्यों में शाखाएँ हैं। कुष्ठों की सेवा के लिए आश्रम को कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। बाबा के भक्तों में राजनीतिक, नौकरशाही, न्यायपालिका से लेकर लाखों लोग शामिल हैं। जशपुर का सोगड़ा आश्रम तब चर्चा में आया था, जब अवधूत भगवान राम ने मिलने आये चंद्रशेखर को भावी प्रधानमंत्री कहकर संबोधित किया और 15 दिन बाद चमत्कारिक ढंग से चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बन गए थे। आश्रम के गेट पर धान के पैरावट पर बैठे चंद्रशेखर की फ़ोटो देश भर के अखबारों में छपी थी।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story