कैंडल मार्च: प्रिंसिपल सिकरेट्री से वार्ता विफल होने के बाद बोरिया बिस्तर लेकर राजधानी पहुँच रहे शिक्षक, कल पंथी नृत्य व कैंडल मार्च

रायपुर 17 दिसम्बर 2021। प्रमुख सचिव स्तर पर हुई पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद सहायक शिक्षको का आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। कल आंदोलन के आठवें दिन सहायक शिक्षक पंथी नृत्य कर व कैंडल मार्च कर अपनी मांगों के लिये शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे। सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले शिक्षक 11 दिसम्बर से वेतन विसंगति दूर करने की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। इस दौरान शिक्षक अलग अलग तरीको से अपनी मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करवा रहा हैं। पहले ब्लाक मुख्यालयो में धरना प्रदर्शन के अलावा विधानसभा घेराव, जेल भरो आंदोलन व भूख हड़ताल किया गया। आज आंदोलन के 7 वे दिन सफाई सत्याग्रह चला कर प्रेस क्लब, एसपी आफिस,कलेक्ट्रेट में शिक्षको ने झाड़ू लगा कर सफाई की।
आज शिक्षको के प्रतिनिधि मण्डल को प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला ने वार्ता के लिये बुलाया पर चर्चा में बात नही बन सकी और शिक्षको ने आंदोलन अनवरत जारी रखने की घोषणा कर दी।
आंदोलन के 8 वे दिन कल सहायक शिक्षको ने पंथी नृत्य व कैंडल मार्च का कार्यक्रम रखा हैं। सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव कौशल अवस्थी ने विडियो जारी कर बताया कि जब तक हमारी माँगे पूरी नही हो जाती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे। व कल गुरु घासीदास जयंती होने के काऱण अपने मंच पर पंथी नृत्य का आयोजन हमने किया हैं। उसके बाद शाम को हम लोगो के द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
दूसरी तरफ अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिये प्रदेश के जगह जगह से शिक्षक रहने की तैयारी के साथ अब राजधानी पहुँच रहे हैं। बस्तर से सहायक शिक्षको का दल गैस, राशन व सिलेंडर के साथ आ रहा हैं।
सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम अनिश्चितकालीन आंदोलन में डटे रहेंगे क्योंकि हमारे साथी छत्तीसगढ़ से कोने कोने से पूरा व्यवस्था के साथ पंडाल में रहने के लिए रात दिन वहां डटे रहेंगे सैकड़ों की संख्या में पंडाल में ही खाना बनाकर खाएंगे और वही सोएंगे गैस की व्यवस्था के साथ हमारे बस्तर के साथी पहुंच रहे हैं। हम सब पंडाल में ही रात गुजारेंगे।
