Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टरों को सुब्रत साहू और सौम्या चौरसिया के व्हाट्सएप के बाद जब मचा हड़कंप, गावों में अफसरों की दौड़ने लगीं गाड़ियां

कलेक्टरों को सुब्रत साहू और सौम्या चौरसिया के व्हाट्सएप के बाद जब मचा हड़कंप, गावों में अफसरों की दौड़ने लगीं गाड़ियां
X
By NPG News

रायपुर, 4 मई 2022। पहले ये खबरें चर्चा में थी कि विधानसभा इलाकों के दौरे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलिकाप्टर औचक निरीक्षण करने गांवों में उतरेगा। मगर एसीएस टू सीएम सुब्रत साहू के व्हाट्सएप संदेश ने कल स्पष्ट कर दिया था कि मुख्यमंत्री का यह आकस्मिक दौरा नहीं बल्कि इस दौरान वे सरकारी संस्थाओं के कामकाज का मुआयना और लोगों से मेल-मुलाकात कर अपनी सरकार के बारे में आम लोगों से फीडबैक लेंगे। सुब्रत ने सरगुजा संभाग के कलेक्टरों को व्हाट्सएप भेजकर बता दिया था कि मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर किन-किन गांवों या ब्लॉक मुख्यालय में उतरेगा।

सुब्रत साहू के बाद डिप्टी सिकरेट्री टू सीएम सौम्या चौरसिया ने कलेक्टरों को बैक-ट-बैक दो व्हाट्सएप कर बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे में मुख्य तौर पर किन-किन कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने लिखा...सीएम अपने दौरे में आम लोगों से, जनप्रतिनिधियों से खुलकर मिलना चाहते हैं। लिहाजा, उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से न रोका जाए। मुख्यमंत्री स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों के बीच जाएंगे। एक कलेक्टर ने बताया, सौम्या के व्हाट्सएप में यह भी ताकीद थी कि मुख्यमंत्री के निर्देश या घोषणाएं, जिले स्तर पर पूरा करना संभव हो, उसे तत्काल अपने स्तर पर करें, नहीं तो उसे शासन को भेज देंवे।

सुब्रत और सौम्या के व्हाट्सएप के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां उन गावांं की ओर दौड़ पड़ी, जिन गांवों का प्वाइंट मिला था। कलेक्टर, एसपी से लेकर जिले के तमाम छोटे-बड़े अधिकारियों का गाड़ियां कल शाम गांवों में पहुंच गई थी। प्रशासनिक टीम कल रात से ही व्यवस्था में जुट गई थी।

Next Story