Begin typing your search above and press return to search.
20 महीने बाद हवाई यात्रियों की संख्या 8000 पार: कोविड दौर के बाद पहली बार एयरपोर्ट ने दर्ज की यह संख्या

रायपुर,13 नवंबर 2021। राजधानी के विवेकानंद एयरपोर्ट में क़रीब 20 महीने बाद यात्रियों की संख्या 8000 पार कर गई है।कोविड के दौर और अभी जबकि उसका असर बेहद कम है यह आँकड़ा पहली बार राजधानी के एयरपोर्ट में दर्ज किया गया है।
आज राजधानी में हवाई यात्रियों की संख्या 8026 दर्ज की गई। इनमें 3760 यात्री पहुँचे जबकि 4266 यात्रियों ने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। जबकि विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिनभर 64 हवाई जहाज़ों का आवागमन हुआ।
बीते साल याने 2020 के 25 मार्च से यात्रियों की संख्या कभी भी आठ हज़ार के आंकडे पर नहीं पहुँची थी। अब से पहले याने बीते नौ महिने में यात्रियों का अधिकतम आँकड़ा 7500 था।
Next Story
