Begin typing your search above and press return to search.

रेडी टू इट मसले पर स्थगन प्रस्ताव विपक्ष का महिला स्व सहायता समूह का काम निजी हाथों में देने पर हमला.. बोले अजय - छत्तीसगढ़.. छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान यही है क्या.. क़र्ज़ माफ़ी की घोषणा छोड़ बेरोज़गार कर दिए....सरकार ने कहा - चर्चा को तैयार हैं

X
By NPG News

रायपुर,15 दिसंबर 2021। रेडी टू इट का काम महिला स्वयं सहायता समूह से लेकर नीजि हाथों में लेने के मसले पर विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को ग्राह्य कर लिया गया है। इस पर आसंदी ने व्यवस्था दी है

तीन बजे इस पर चर्चा होगी, हालाँकि इस व्यवस्था के विरुध्द विपक्ष तत्काल चर्चा की माँग पर अड़ गया और नारेबाज़ी करने लग गया।

इसके पहले स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा की ओर से शिवरतन शर्मा ने कहा

"सरकार के इस फ़ैसले से बीस हज़ार समूह की महिलाएँ प्रभावित हुई हैं"

वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा

"घोषणा पत्र में कहा गया कि महिला स्व सहायता समूहों का क़र्ज़ा माफ़ होगा..क्या यही छत्तीसगढ.. छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान है.. क्या महिलाओं को बेरोज़गार करना छत्तीसगढ का स्वाभिमान है"

भाजपा की ओर से कहा गया

"कुपोषण को लेकर सरकार ने जितने भी आंकडे जारी किए वह सब फर्जी है.. यह फ़र्ज़ी आँकड़ों पर चलने वाली सरकार है"

इधर जबकि मंत्री अनिला भेड़िया ने जवाब दिया और आसंदी ने व्यवस्था दी कि स्थगन पर चर्चा तीन बजे होगी।विपक्ष गर्भगृह में पहुँच कर नारेबाज़ी करने लगा और सदस्य स्वयमेव निलंबित हो गए।

Next Story