Begin typing your search above and press return to search.
अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने इस्तीफ़ा दिया : इस्तीफ़े में कारण विशेष का उल्लेख नहीं.. स्वतंत्र रुप से वकालत करेंगे

बिलासपुर,4 जनवरी 2021। अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने इस्तीफ़ा दे दिया है।विवेक रंजन तिवारी ने विधि विधायी विभाग के सचिव को इस्तीफ़ा भेज दिया है।विवेक रंजन बीते दो वर्षों से अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर कार्यरत थे।
विधि एवं विधायी विभाग के सचिव को भेजे इस्तीफ़े में किसी कारण विशेष का उल्लेख नहीं है। हालाँकि उनके इस्तीफ़े के निर्णय ने चर्चाओं को सरगर्म कर दिया है। विवेक रंजन तिवारी पूर्व सांसद स्व.रामगोपाल तिवारी के पोते हैं और कांग्रेस से सीधे जुड़े रहे हैं।
अधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने इस्तीफ़ा देते हुए लिखा है कि अब वे इस पद पर कार्य करने के इच्छुक नहीं है और एक बार फिर से बतौर वकील प्रैक्टिस शुरु करेंगे।
Next Story
