Begin typing your search above and press return to search.

एक्ट्रेस की लाश: जन्मदिन के दिन खिड़की से लटका मिला एक्ट्रेस का शव, पति पर हत्या का आरोप...

एक्ट्रेस की लाश: जन्मदिन के दिन खिड़की से लटका मिला एक्ट्रेस का शव, पति पर हत्या का आरोप...
X
By NPG News

नई दिल्ली 13 मई 2022। जन्मदिन पर मल्याली मॉडल और एक्ट्रेस शहाना मृत पाई गई हैं। शहाना की लाश घर की खिड़की की रेलिंग पर लटकी मिली। शहाना की उम्र महज 21 साल थी। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह पति के साथ किराए के घर में रहती थीं। शहाना की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

सहाना की मां ने अपने दामाद सज्जाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी कभी सुसाइड नहीं कर सकती। सज्जाद और उसका परिवार सहाना को परेशान कर रहा था. सहाना की मां ने उन्हें अलग रहने की सलाह दी थी लेकिन अलग रहने के बावजूद भी सज्जाद सहाना को पैसों के लिए परेशान करता था। सहाना की मां ने कहा कि सज्जाद ने ही उनकी बेटी का मर्डर किया है।सहाना की मां के मुताबिक सहाना अपने जन्मदिन पर परिवार वालों से मिलना चाहती थी लेकिन सज्जाद ने इस पर भी रोक लगाई हुई थी।

मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सज्जाद पहले कतर में काम करता था लेकिन वह यहां बेरोजगार है। हाल ही में शहाना ने एक फिल्म में काम किया। कहा जाता है कि सहाना को फिल्म में एक्टिंग के लिए मिले पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।'

मकान मालिक ने बताया कि 'मैंने मदद के लिए सज्जाद की आवाज सुनी और मैं घर की ओर दौड़ा। घर में प्रवेश करते ही मैंने उसकी पत्नी को उसकी गोद में लेटा हुआ देखा। जब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने कहा कि वह जवाब नहीं दे रही थी। मैंने उसे अस्पताल जाने के लिए कहा।

सहाना कोजिकोड में रहती थी। सहाना और सज्जाद की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। कुछ वक्त पहले शहाना ने घरेलू हिंसा को लेकर शिकायत दर्ज कराना चहाती थी लेकिन सज्जाद के दोस्तों के मनाने पर उसने शिकायत नहीं दर्ज कराई।

Next Story