Begin typing your search above and press return to search.

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने की महिला आईपीएस की तारीफ, नक्सल इलाके में पोस्टिंग को लेकर बोलीं- ये है असली हीरोइन....

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने की महिला आईपीएस की तारीफ, नक्सल इलाके में पोस्टिंग को लेकर बोलीं- ये है असली हीरोइन....
X
By NPG News

रायपुर 29 दिसम्बर 2021। बस्तर जिले में पोस्टेड आईपीएल अंकित शर्मा इन दिनों नक्सल ऑपरेशन की कमान संभाल रही है। उनकी कुछ फ़ोटो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इन फोटो की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें असली स्टार भी बता रहे है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शिवानी वशिष्ठ नाम के यूजर के ट्वीट पर कमेंट करते हुए IPS अंकिता शर्मा को असली हीरोइन बताया है। रवीना टंडन ने लिखा है....True Blue Blooded Heroines यानी असली हीरोइन।

वहीं शिवानी ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि, "बस्तर में पहली बार नक्सल ऑपरेशन की कमान महिला IPS के हाथों में, अंकित मैम वो शख्स हैं, जो खुद अफसर बनने के बाद युवाओं को भी आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। छोटे बच्चों से भी बहुत प्यार करती है मैम"

शिवानी के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही IPS की जमकर सराहना भी की है।

बता दें IPS अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की है। 2018 बैच की अधिकारी भी है। यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने के बाद उन्हें होम कैडर छत्तीसगढ़ ही मिला था। अकटुबर 2020 वो रायपुर के आजाद नगर सीएसपी के पद पर पदस्थ थीं। जून में उनकी पोस्टिंग बस्तर जिले में एडिशनल एसपी के तौर पर की गई। खास बात ये है कि, बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में पहली बार किसी महिला आईपीएस को तैनात किया गया है।

Next Story