Begin typing your search above and press return to search.

Acharya Dev Murari Bapu: बाबा लड़ेंगे चुनाव, सभी विधानसभा में प्रत्याशी उतारने का किया ऐलान

Acharya Dev Murari Bapu: बाबा लड़ेंगे चुनाव, सभी विधानसभा में प्रत्याशी उतारने का किया ऐलान
X
By NPG News

भोपाल। राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के अध्यक्ष आचार्य देव मुरारी बापू 230 सीटों पर प्रत्याशी उतार कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है और संतो के चुनाव मैदान में आने से चुनाव काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। बापू ने कहा कि संतो का राजनीति में होना बहुत जरूरी है। क्योंकि संतो के बिना सत्ता दल, राजनीतिक पार्टियां बेलगाम हो चुकी हैं। संत महात्माओं को प्रताडित किया जा रहा है। उनकों मारा जा रहा है। मठ मंदिरों पर गुंडा माफियाओं का कब्जा हो रहा है। गौशालाओं की दुर्दशाएं हो रही है।


उन्होंने कहा कि धर्मविहीन राजनीति कभी सफल नहीं होती है. इसलिए हम लोग धर्म की राजनीति लेकर आगे बढ़ रहे हैं। बिना धर्म के कभी राजनीति सफल नहीं होती। रावण जैसे राजा का भी राज्य समाप्त हो गया था इसलिए हम लोग धर्म की राजनीति लेकर के आगे बढ़ रहे हैं।

इन सब मुद्दों को लेकर राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के बैनर तले मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी संत समाज कर रहा है। देव मुरारी बापू ने कहा कि कांग्रेस ने उनका अपमान किया था, जिसके बाद करीब 6 महीने में ही सरकार गिर गई।

बता दें, कुछ समय पहले भोपाल आए आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा की थी। इस दौरान केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भोपाल में मौजूद थे। ऐसे में ये दोनों ही पार्टियां भाजपा व कांग्रेस के वोट बैंक को प्रभावित कर सकती हैं।

देव मुरारी बापू अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। कमलनाथ सरकार के समय वे अपने बयानों से सुर्खियां बटोरा करते थे। वे कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं।

Next Story