Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
कोरिया 17 दिसम्बर 2021। गुरुवार को कोरिया जिले में प्रभारी मंत्री शिव डहरिया की सभा के दौरान एक युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम नाशिम अज़हर 43 वर्ष था।
मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया की कांग्रेस भवन में सभा चल रही थी। इस दौरान लिफ्ट के लिये एक गड्ढा छोड़ा गया था। गड्ढे के करीब ही नाशिम अज़हर बैठा हुआ था। तभी अचानक वो उस गड्ढे में सिर के बल नीचे गिर गया। इस हादसे के बाद गम्भीर हालत में नाशिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
फिलहाल इस मामले के बाद कोरिया पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Next Story
