एबीपी न्यूज की स्टार एंकर रूबिका लियाकत को लेकर हैरान करने वाली खबर, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली। एबीपी न्यूज की तेज तर्रार रिपोर्टर रूबिका लियाकत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक रूबिका ने एबीपी न्यूज से अपना इस्तीफा दे दिया हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक रूबिका जल्द ही किसी नैशनल चैनल से जुड़ सकती हैं। रुबिका के उनके पुराने चैनल में घर वापसी की भी चर्चा हैं।
बता दें, रूबिका लियाकत उदयपुर की रहने वाली है। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2007 में लाइव इंडिया के साथ की थी। इसके बाद करीब एक साल तक करने के बाद Zee News का हिस्सा बनीं और लोकप्रिय डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ को होस्ट किया। यह शो काफी लोकप्रिय हुआ। Zee News में रूबिका को सीनियर एंकर और एडिटर की जिम्मेदारी दी गई।
न्यूज़ 24 में बतौर एंकर और स्पेशल कोरेस्पोंडेंट और साल 2018 में रुबिका लियाकत ने Zee News से भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एबीपी न्यूज़ नेटवर्क जुड़ीं। रूबिका लियाकत प्रधानमंत्री मोदी सहित कई मंत्रियों, दिग्गजों का इंटरव्यू ले चुकी हैं।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
