Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल: इन राशि के लोगों पर श्री कृष्ण रहेंगे मेहरबान, मिलेगा धन और भाग्य का साथ... देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल..

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Aaj 20 August 2022 Ka Rashifal

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 20 अगस्त शनिवार

तिथि – नवमी 01:08 AM, Aug 21 तक

नक्षत्र- रोहिणी 04:40 AM, Aug 21 तक

योग- हर्षण

राहुकाल - 09:19 AM से 10:54 AM तक

चन्द्रमा - चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले इस राशि के जातक के मन में धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति और कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी, लेकिन इसका तत्काल लाभ नहीं होगा। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। जातक को मान-सम्मान मिलेगा। धन आसानी से कम मेहनत पर भी मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं, लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक का दिन मिलाजुला रहेगा।किसी तरह की आर्थिक परेशानी रहेगी। और फालतू का खर्च भी नहीं होगा। आज दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करें।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कमलनाथाय नम:' का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज शुभ फलदायक है। बकाया धन की आज वसूली कर लेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार और निवेश लाभदायक रहेगा। आज भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जातक का आज भाग्य अनुकूल है।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र राधा-कृष्ण की पूजा करेंगे तो निजी संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जातक को किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कानूनी कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को लाभ आनंद दे सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, आज सावधानी रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण को तुलसी अर्पित करें और 'ॐ गोविन्दाय नम:' मं‍त्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक का हर प्रयास सफलता देने वाला हो सकता हैं। काफी समय से लंबित काम पूरे होने के योग हैं। जातक को पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- - श्री कृष्ण को सफेद गुलाब अर्पित करें और राधाष्टक का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह तनाव व चिंता होगी। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार बना रहेगा। विवाद से दूर रहें। पुरानी बीमारी और महामारी परेशानी का कारण बन सकती है।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कोटि-सूर्य-समप्रभाय नम:' का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं, इससे मन में खुशी होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जातक आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सफेद या लाल कपड़े पहन कर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक पूजा-हवनादि से करें। जातक के नए कपड़े और आभूषण मिल सकता है, या खुद खरीदारी कर सकते हैं। आज व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जातक को निवे में शुभ फल मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का ध्यान कर 'ॐ देवकी-नंदनाय नम:' का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन बढ़िया रहेगा। रामजी की कृपा से जमीन की खरीद-फरोख्त की योजना को सफल बनाएंगे। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के नटखट रूप का ध्यान कर 'ॐ यशोदा-वत्सलाय नम:' का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले बीमारी से परेशानी होगी, इसलिए आज सेहत पर विशेष ध्यान दें। तकनीकी समान के इस्तेमाल में लापरवाही न करें। गलत सोच और दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। बिजनेस लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के दया रूप का ध्यान कर 'ॐ दयानिधाय नम:' का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज उत्साह से भरे रहेंगे। कानूनी कामों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। अपनो का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। आज निवेश के लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी।

आज का मंत्र- श्री कृष्ण के गुरु रूप का ध्यान कर 'ॐ जगद्‍गुरुवे नम': का जाप करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक को घर में ही किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद चखेंगे। विद्यार्थी अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। आज जातक को आज आसानी से धन प्राप्ति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज वराह भगवान का ध्यान कर 'ॐ वराह नम:' का जाप करें।

Next Story