Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 7 July 2022: इस राशि वालों का जीवन साथी या गर्ल फ्रेंड के साथ दिन रहेगा रोमांटिक, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 7 July 2022: इस राशि वालों का जीवन साथी या गर्ल फ्रेंड के साथ दिन रहेगा रोमांटिक, जानें बाकी राशियों का हाल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

By NPG News

रायपुर। Aaj Ka Rashifal 7 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग: आज 7 जुलाई गुरुवार ,तिथि - अष्टमी 07:28 PM तक उसके बाद नवमी ,नक्षत्र- -हस्त 12:20 PM तक उसके बाद चित्रा, योग- शिव और राहुकाल 02:12 PM से 03:52 PM तक रहेगा और चन्द्रमा आज तुला राशि पर संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आप ऑफिस में छोटी सी भी गलती का बङा नुकसान हो सकता है। शिक्षा के स्तर पर कुछ बङा हासिल करने के लिए प्रयास करेंगे। नौकरी व बिजनेस में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने से समाज में अलग पहचान बनेगी। किसी दोस्त की आर्थिक मदद करेंगे। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ अच्छा रोमांटिक समय बिताएंगे। आज का शुभ रंग – हरा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज थोङा समझदारी से काम लें। समाजिक स्तर पर आपके योगदान की सराहना हो सकती है। बैंक बैलेस अच्छा रहने के कारण किसी कठिन स्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। बच्चों को के साथ वक्त बिताएंगे। प्यार करने वालों के लिए दिन उदासी से भरा है। अलगाव की स्थिति हो सकती है। आज का शुभ रंग- ऑरेंज।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज सारे काम करने से बचें। सेहत बहुत अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ बहुमूल्य समय बिताएगा। नौकरी में नए अवसर व जिम्मेदारी बढ़ेगी। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। लेखन व कला में नए अवसर मिलेंगे। किसी दोस्त के साथ फोन पर बात कर सकते हैं। आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आप पर नौकरी में बॉस का विश्वास बढ़ने वाला है। किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। छात्र पढाई में और बेहतर परिणाम के लिए प्रयास करेंगे व सफलता भी मिलेगी। कुछ लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर मजबूती की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का शुभ रंग है भूरा व मैरुन।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले निवेश को लेकर विशेष सावधानी रखें ,गलती होने के संकेत हैं। स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पङेगा ,शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तर पर सतर्क रहें। किसी के साथ ज्यादा पर्सनल होने से बचना हितकर होगा। बच्चो का ख्याल रखें। दोस्तों से झगड़ा होगा। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन सामान्य है। आपका शुभ रंग है पीला।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज आप सामाजिक स्तर पर हर किसी से संपर्क रखेंगे इससे नेटवर्क बढ़ेगा। वर्तमान स्थिति में सेहत को लेकर सचेत रहे। प्यार को लेकर भी सचेत रहे। जीवनसाथी को ससुराल से परेशानी होगी। ख्याल रखे तो नहीं तो रिश्तों मे दरार आ सकती है। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। बड़ों का ख्याल रखें। आज का शुभ रंग है लाल।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपकी जीवनशैली में परिवर्तन आने की उम्मीद है। फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना समस्या का कारण बनेगा। बिजनेस व नौकरी पर ध्यान दे नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। प्यार के लिए दिन बहुत खराब है। ब्रेकअप होना तय है। बच्चों का ख्याल रखें। किसी दोस्त के साथ पार्टी करेंगे। आज का शुभ रंग है हरा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक को किसी मामले से निपटने के लिए कठिन स्थिति से गुजरना पड़ेगा। शेयर का काम करने वालों को अच्छी आमदनी की संभावना है। सेहत के प्रति सजग रहें। समाज में लोगों से बचें। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों को साथी की तलाश आज पूरी होगी। आपका आज का शुभ रंग है लाल।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज आर्थिक नुकसान की संभावना है। काम का दबाव निजी योजनाओं को बिगाङ सकता है। किसी परिवारिक समस्या को कुशलतापूर्वक सुलझा लेंगे। खाने पीने का ध्यान रखें, नहीं तो सेहत बिगङने के संकेत हैं। आज जातक को उसका पुराना प्यार मिलेगा। जिसका सालों से इंतजार था। आज का शुभ रंग सफेद।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज जातक को नौकरी में तरक्की होगी। छात्रों को पढाई के रास्ते में अनेक कठिनाईयां आने से सफलता नहीं मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। घर –परिवार में संतान की खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ लेगा। आज का शुभ रंग है पीला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि वाले आज जातक परिवारिक स्तर पर अच्छा समय बिताएंगे।आज धन लाभ होगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निश्चिंत होकर अपने सपने पूरे कर सकते हैं। सेहत अच्छा रहेगा। प्यार करने वालों के लिए बढ़िया है। बच्चों के लिए शरारतो से भरा रहेगा। घर में ध्यान देंगे। लाल व सफेद रंग जातक के लिए आज शुभ है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले दोस्त के फोन से दिन बनेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल से जीवन में प्यार बढेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। सेहत सामान्य बना रहेगा। छात्रों के लिए परिश्रम से भरा दिन रहेगा। दोस्तों से उपहार मिलेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। आपके लिए शुभ रंग है नीला व काला।

Next Story