Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 6 July 2022: सिंह राशि वाले धैर्य से लें काम, वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। Aaj Ka Rashifal 6 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 6 जुलाई बुधवार,तिथि - अष्टमी 07:28 PM तक उसके बाद नवमी ,नक्षत्र- हस्त 12:20 PM तक उसके बाद चित्रा, योग- शिव और राहुकाल 02:12 PM से 03:52 PM तक रहेगा और चन्द्रमा आज तुला राशि पर संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। पूरा दिन रोमांच से भरा रहेगा, जातक परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल रहेगे। सेहत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस व नौकरी के लिए लाभवर्धक है। वैवाहिक जीवन में अनबन के बावजूद प्यार कम नहीं होने वाला है। आज का शुभ रंग – लाल।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक आज बिजनेस में विस्तार का योग है। जातक आज परिवार के साथ पार्टी करेंगे। जातक के लिए नौकरी में पदोन्नति के आसार है। सेहत व खान-पान पर ध्यान दें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व पारिवारिक मुद्दों पर विचार रखेंगे।आज का शुभ रंग- पिंक।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज सारे ग्रह अनुकूल है। सब कुछ जातक के पक्ष में रहेगा। समय का फायदा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ अनजाने में दिल दुखाने वाली बात करेंगे। लेन-देन से बचें। आज का शुभ रंग- पीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक के लिए भाग्य से उत्तम फल देगा। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरी में भी शत्रु जातक का कुछ नहीं बुरा कर पाएंगे। अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। यात्रा के योग है। परिवार व पत्नी का ख्याल रखेंगे। संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे।आज का शुभ रंग- हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले आज संभल कर चलने वाला होगा। जातक न तो बिजनेस में और न ही नौकरी को लेकर ऑफिस में किसी पर आंखमूंद कर भरोसा करें। सेहत का ध्यान दें, लेकिन खान पान पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखे।संतान से परेशान रहेंगे। पत्नी से अनबन किसी तीसरे की वजह से होगी। आज का शुभ रंग-मैरून

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। बिजनेस में गति धीमी रहेगा, लेकिन नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। संतान व माता-पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। पत्नी व परिवार के साथ सामान्य स्थिति है। वाहन संभलकर चलाएं।आज का शुभ रंग- हरा ।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले के लिए दिन बाधाओं से भरा है। बिजनेस में अगर पार्टनरशीप है तो संभलने की जरुरत है।ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज का शुभ रंग- भूरा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले परिवार के साथ अनुकूल रहने वाला है। पत्नी व बच्चे आपका साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे। सेहत से भी मजबूत रहेंगे। मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। बिजनेस व नौकरी में आपके पक्ष में सबकुछ रहेगा। भाग्य के बल पर बहुत कुछ मिलने वाला है। आज का शुभ रंग-सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले दिन मतभेद से भरा रहेगा। जातक के कई रिश्तों में खटास वाला दिन है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस मेंकलीग्स से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आज का शुभ रंग-गुलाबी

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आपअपनी पहचान बनाएँगे। जातक को नाम व पैसा दोनों मिलेगा। कोई बडी उपलब्धि हाथ लगेगी। आज जातक में उत्साह भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का समय गुजरेगा। पत्नी को ऑनलाइन शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। आज का शुभ रंग- लाला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ आज बहुत बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। कुछ अच्छा होगा तो किसी अपने का साथ छुटने से परेशान भी रहेंगे। किसी पुराने दोस्त मुलाकात होगी। बिजनेस में घाटा होगी व नौकरी में पदोन्नति संभव है। वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीदारी करेंगे। आज का शुभ रंग-लाल।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले जातक आज आपके लिए अतिउत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने वाला होगा।बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। सेहत जातक की खराब हो सकती है। पत्नी आपका खास ख्याल रखेंगी। बिजनेस में लाभ व नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आज का शुभ रंग- पीला

Next Story