Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 5 July 2022: प्रेम संबंध के लिए तुला राशि वाले रहें तैयार, मिथुन वालों का टूटेगा दिल, राशिफल से जानिए सितारों की चाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 5 जुलाई मंगलवार,तिथि - षष्ठी 07:28 PM तक उसके बाद सप्तमी,नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 10:30 AM तक उसके बाद उत्तराफाल्गुनी, योग- वरीयान और राहुकाल 03:52 PM से 05:32 PM तक रहेगा और चन्द्रमा आज कन्या राशि पर संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक के लिए आज का दिन संभावनाओं के दरवाजे खोलेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी जातक स्वस्थ रहेंगे। जो रोगी है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव होगा। बिजनेस के क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं। कलीग्स का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। आज का शुभ रंग - गहरा नीला

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप खान-पान में ध्यान रखें। सेहत खराब हो सकती है। जातक के विचारों व वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंध बनेगा। कम परिश्रम में अधिक लाभ होगा। पत्रकारिता में रुचि बढे़गी। आज का शुभ रंग-सफेद।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक के लिए परेशान करने वाला दिन है। आज आप अस्वस्थ हो सकते हैं। इसके कारण क्रोध की स्थिति बनेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल क्लेशपूर्ण रहेगा। धन और कीर्ति की हानि होगी। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। बिजनेस में धोखा मिलेगा। आज का शुभ रंग- काला ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक के लिए मस्ती व रोमांच से भरा रहेगा। हर तरह से जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय आनंद में बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। दोस्तों के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। आज का शुभ रंग- बैंगनी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक के लिए धार्मिक दृष्टि से बढ़िया है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें नहीं तो समस्या गंभीर हो सकती हैं। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव की वजह से मन में ग्लानि रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बेवजह खर्च होगा। शेयर में पूंजी-निवेश करेंगे। बिजनेस की शुरुआत न करें। आज का शुभ रंग- भूरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले जातक के लिए खुशियों से भरा है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता से वैचारिक नकारात्मकता को दूर करें।आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी है। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। आज का शुभ रंग- आसमानी ।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक के लिए विवादों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार या जातक खुद बीमारी से परेशान रहेंगे। परिवार से दूर होने का समय आ सकता है। परिवार के साथ मतभेद रहेगा। प्रेम में इजहार लिए बढ़िया दिन है। आज रिश्तों में अलगाव वाला समय है।आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। आज का शुभ रंग- हल्का नीला ।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) जातक के लिए खुशनुमा रहेगा। मानसिक तनाव व झंझटों से बचें। नहीं तो तबियत खराब होगी। दोस्तों और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। बडों का सहयोग भी मिलेगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। आज धन खर्च करना पडेगा। फिर नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। आज का शुभ रंग- लाल

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले जातक के लिए शुभ फलदायी है। आज सेहत बढ़िया है, परिवार में भी सब स्वस्थ रहेंगे। आप पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। दोस्तों से मुलाकात आनंद देगी। व्यवसाय करनेवालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती के भी योग है। ऑफिस में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आज का शुभ रंग-गहरा हरा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक के लिए प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिक रुप से खुद अस्वस्थ महसूस करेंगे। संतान के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में उच्चाधिकारी और कलीग्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। नौकरी में काम की सराहना होगी। आज का शुभ रंग- पीला

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले जातक के लिए परेशानियों वाला रहेगा। जातक दिनभर व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। क्रोध पर भी संयम रखें। परिवार के बीच में लड़ाई न हो इसका ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेगा। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आज का शुभ रंग-सफेद।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले जातक के लिए नुकसानदेय रहेगा। पति-पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। बच्चों को मौसमी बीमारी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में कलेश होगा।दोस्तों से और प्रेम संबंध कमजोर हो सकते हैं।सामाजिक क्षेत्र में अपयश न हो इसका ध्यान रखें बिजनेस में सतर्क रहें। हाथ लगी नौकरी जा सकती है। आज का शुभ रंग- नारंगी


Next Story