Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 4 July 2022: आज का राशिफल है बहुत खास, जानिए किस राशि के लिए होगा ये लाभ, तो किसको बरतनी होगी सावधानी

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

NPG डेस्क सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 4 जुलाई सोमवार,तिथि - पञ्चमी 06:32 PM तक उसके बाद षष्ठी,नक्षत्र- मघा 08:44 AM तक उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी, योग- व्यातीपात और राहुकाल 07:30 AM से 09:10 AM तक रहेगा और चन्द्रमा आज सिंह राशि पर संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपका आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। आज का काम कल पर न टालेंगे ना किसी और को ऐसा करने देंगे। परिवार के सदस्यों की भावनाओं का ख्याल रखें। आज जातक को धन की परेशानी रहेगी। व्यवसाय भी मंदा चलेगा। खुद को सेहतमंद और सकारात्मक बनाएंगे। साथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। साथ में स्वादिष्ट खाना भी खाएंगे। आज ऊं नम: शिवाय का जाप करें, नौकरी में लाभ मिलेगा। आज का शुभ रंग -लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज आप अपनी योग्यता के बल पर काम करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। मन को बदलने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी करेंगे। जो परिवार को खुशी देगा। दोस्त की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी दोस्त या जानकार से सलाह लेकर व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे।जो भविष्य में लाभ देगा।मेडिटेशन और योग से सेहत को चुस्त-दुरूस्त बनाएंगे। पारिवारिक जीवन में प्यार भरा माहौल रहेगा। संतान संबंधी सूचना खुशी देगी। आज ऊं हनु हनुमते नम: का जाप करें, दुर्घटना से बचेंगे। आज का शुभ रंग- गुलाबी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तो बेहतर रहेगा। दोस्तों से मुलाकात गमगीन माहौल में दवा का काम करेगा। घर में सकारात्मकता बनाएं रखेंगे। आज व्यवसाय में आप सकारात्मक बने रहें। आज सतर्क रहें, ग्रहों की स्थिति नौकरी के लिए अनुकूल नहीं हैं। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण मनचाहे प्यार को पाने में असफल रहेंगे। आपका व्यवहार परिवार के लोगों को पसंद नहीं आएगा। इसलिए खुद को बदलें। आज गायत्री चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़ें, संतान सुख मिलेगा।आज का शुभ रंग- हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जातक नकारात्मक प्रवृति के लोगों से दूर रहेंगे तो उनके लिए बेहतर होगा। किसी अपने की खुशी के लिए बड़ा समझौता करेंगे। शेयर मार्केट मे आपकी छवि पर पैसे लगेंगे। संतान की तबियत खराब होगी, जो पूरी दिनचर्या खराब करने के लिए काफी है। नौकरी तलाश करेंगे, इसमे शाम होते-होते सफलता भी मिलेगी। आज अपने प्यार के बारे में माता-पिता को बताएंगे। ससुराल पक्ष से दुखद समाचार मिलेगा जो असहनीय होगा। आज का शुभ रंग- भूरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक के लिए व्यस्तता से भरा दिन रहेगा। बाहर न चाहते हुए जाना पड़ेगा, लेकिन काम का परिणाम भी आपके हित में होगा। नए व्यवसाय की शुरुआत की सोच रहे हैं जो धन लाभ देगा। बुखार से परेशान रहेंगे। किसी साथी की नौकरी जाने से आज ऑफिस में काम का माहौल नहीं रहेगा।घर में शादी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।किसी अपने के जाने का गम सताएगा। ऊं भाष्कराय नम का जाप करें सम्मान मिलेगा। आज का शुभ रंग- ऑरेंज।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले आज जातक को किसी खास की बीमारी की सूचना हताश कर देगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन दोपहर बाद सामाजिक और धार्मिक कामों में आपकी भागीदारी संभव है। आज आर्थिक संकट से गुजरेंगे। मेहनत का फल नहीं मिलने से मायूस रहेंगे। नौकरी के लिए नए ऑफर मिलेंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी।परिवार के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें, तो सबके हित में रहेगा। आज बच्चों की सैतानियों को नजरअंदाज कर दें, तो आपका काम बनेगा। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें लाभ मिलेगा। आज का शुभ रंग- हरा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक आवेश और जल्दबाजी से दूर रहें और फिजूल की बातों पर ध्यान ना दें। किसी बुद्धिमान व्यक्ति का मार्गदर्शन जरूर लें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। व्यवसाय में किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं, दोपहर बाद स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में किसी की बातों को गंभीरता से ना लें, वरना परेशानी हो सकती है। बचपन के साथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को कोरोना होने से पूरा घर अस्त-व्यस्त रहेगा। आज शनि चालीसा का पाठ शुरू करें, शनि का प्रकोप कम होगा। आज का शुभ रंग- आसमानी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक पारिवारिक और व्यवसायिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जातक की मुलाकात या मित्रता राजनीतिक तबके के किसी व्यक्ति से होगी जो लाभ वर्धक होगा। आज नौकरी छोड़ देंगे और खुद की कंपनी खोलने की सोच से पहल करेंगे। धन लाभ होगा, लेकिन अगर व्यवसाय पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्यार के मामले में ज्यादा भावुकता आपके रिश्ते को खराब कर सकती हैं।आज सुंदर कांड का पाठ शुरू करें। आमदनी बढ़ेगी। आज का शुभ रंग- पीच।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज जातक को पिता की बात से तकलीफ होगी। जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। जातक का मूड दोस्तों की वजह से भी खराब रहेगा। संयम रखें वरना खुद परेशान होंगे। ऑफिस का कोई साथी प्यार का इजहार कर सकता है। समाज में पहचान मिलेगी। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। कारोबार में धैर्यता से काम लेंगे तो मुनाफा कमाएंगे। प्रेम में नजदीकियों से बचें, वरना परेशान रहेंगे। बिजनेस को लेकर यात्रा करेंगे। आज विष्णु भगवान की पूजा करें और दान दें, नौकरी में पदोन्नति संभव है। आज का शुभ रंग- पीला।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज जातक को प्यार मिलेगा और कारोबार में भी मुनाफा होगा।परिवार और बच्चों के लिए सरप्राइज डिनर का प्लान घर पर करेंगे। जो माहौल को हल्का बनाएगा। आज व्यवसाय में दोगुना लाभ होगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। जो सोचा था वह आज पूरा होगा। लेखन, कला में नाम कमाएंगे। आप साथी के साथ अंतरंग संबंधों का आनंद लेंगे। घर में किसी बड़े से मतभेद होने से घर का माहौल बिगड़ेगा। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें, विदेश जाने का रास्ता खुलेगा। आज का शुभ रंग- लाल।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक को नींद ना आने से तनाव रहेगा। लेकिन समय की अनुकूलता आपके काम को आसान बना देगी। व्यवसाय में मुनाफा के लिए दिन उत्तम है। सेहत बढ़िया रहने से खुश रहेंगे। आज सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत रहेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा, इससे घर का माहौल बढ़िया रहेगा। आज गायत्री मंत्र का जाप करें, परिवार और संतान सुख मिलेगा। आज का शुभ रंग- काला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज आप तनाव से दूर रहेंगे। परिवार के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पहल करेंगे। जातक के बोलने का अंदाज आस-पड़ोस में चर्चा का विषय रहेगा। निवेश के लिए दिन बढ़िया है, लेकिन बिना विचार के काम ना करें। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस में सहयोगी साथ देंगे, काम की तारीफ से मन खुश रहेगा। प्रेम में अनुकूलता रहेगी। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रेम और व्यवसाय में सफल रहेंगे।आज का शुभ रंग- पीला।

Next Story