Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 14 July 2022: कौन सी राशि को प्रेम में मिलेगी कामयाबी, मेष, सिंह किस राशि को होगा बिजनेस में नुकसान, जानिए सितारों की चाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। Aaj Ka Rashifal 14 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 14 जुलाई गुरुवार , सावन का आरंभ

तिथि - प्रतिपदा

नक्षत्र- उत्तराषाढा,

योग- विष्कुम्भ

राहुकाल - 02:12 PM से 03:52 PM तक

चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा ।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले संतान से संबंधित चिंता रहेगी। बिजनेस सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ में आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे, आज निवेश के लिए शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- हनुमान जी का वाहन नाशक मंत्र का जाप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले विवेक से काम लेंगे तो परेशानियां कम होंगी। दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगा। किसी ज्ञानी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बच्चों का ख्याल रखें। ऑफिस बिजनेस में काम नहीं बनेगा। किसी पर विश्वास ना करें।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- दुर्गा स्तुति करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले सेहत अचानक खराब हो सकती है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार की परेशानी बढ़ेगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। किसी से लेन-देन करने से पहले विचार कर लें। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार और साथी का साथ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र बुध बुधाय नम: का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले हर प्रयास सफल होगा। प्रेम संबंध में रिश्ते को नाम देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। ऑफिस में जातक के कार्य की प्रशंसा होगी। बिजनेस में मनोनुकूल लाभ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। परिवार का साथ बना रहेगा।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आप सेहत से परेशान रहेंगे। चिंता और तनाव हावी रहेगा। अध्यात्मिक तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जातक को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आदित्य स्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज नई योजना बनाकर काम करेंगे। ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बिजनेस में स्थिति लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- गणेश जी की स्तुति करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक के सामने पैसे और खर्च की समस्या आएगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। दोस्तों को परख लें और कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- ऊं शं शनिश्चरायै नम: का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस टूर जातक के लिए लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। लेन-देन करने से आज बचें।बाहर न जाए। रिश्तों के लिए खुशनुमा दिन रहेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- मां लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बाहर जाने में सावधानी रखें। विवाद से बचे , किसी से भी लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बिजनेस ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- ऊं नमों भगवते वासुदेवाय का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले कानूनी मामलों स्थिति अनुकूल बनेगी। बिजनेस यात्रा सफल रहेगी। बिजनेस के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज जातक कोई ऐसा काम न , जिससे अपमान हो। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में शांति बनी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा और 12 नामों का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। भौतिक साधन जुटाएंगे। जमीन से संबंधित योजना बनेगी। बिजनेस में डील और निवेश बड़ा लाभ दे सकता हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी। काम में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।प्रेम संबंध में बात नहीं बनेगी।

आज का शुभ रंग-काला

आज का मंत्र- शनिदेव की पूजा और शनि मंत्र का जाप करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले फिजूलखर्ची ज्यादा करेंगे। विरोधी का डर रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार मिलेंगे। आज जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी। बिजनेस से लाभ होगा। नौकरी में काम कम रहेगा।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- गुरु भगवान की पूजा गुरु मंत्र का जाप करें।

Next Story