Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 13 July 2022: सिंह राशि वाले के लिए निवेश अच्छा रहेगा, कन्या राशि वाले प्यार को लेकर सतर्क रहें, जानिए क्या है आपका आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर। Aaj Ka Rashifal 13 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 13 जुलाई बुधवार ,तिथि - शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, नक्षत्र- पूर्वाषाढा 11:18 PM तक उसके बाद उत्तराषाढा, योग- वैधृति और राहुकाल - 12:32 PM से 02:12 PM तक और चन्द्रमा 04:33 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा । जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में जातक की मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे। दूसरों की समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। साथ ही अपने परिवार पर ध्यान दें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। दूसरों को प्रभावित करने में चक्कर में जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। बच्चों की पढ़ाई और मार्गदर्शन पर ध्यान देंगे। आज का शुभ रंग - लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में सामान्य रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा। किसी दोस्त की मदद के चलते धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंध में बिखराव होगा। आज का शुभ रंग- सफेद।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपने प्रयासों के चलते किसी काम को पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार और दोस्तों से मिले सपोर्ट से उत्साहित रहेंगे, साथ ही आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। धन संबंधित मामलों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कई योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे धनलाभ मिलने के योग हैं। आज का शुभ रंग- पीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक को बिजनेस में लंबे समय से की जा रही मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्य आपकी योजना को पूरी करने में मदद करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह महत्वपूर्ण रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। बाहर जाने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों का ख्य़ाल रखें। रचनात्मक काम में मन लगेगा। आज का शुभ रंग-हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाली जातक के लिए अधूरे कामों को पूरा करने वाला हैं। बिजनेस पार्टनर से योजना को पूरा करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ शांति और सुकून महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें, क्योंकि सही दिशा में किया गया। निवेश ही धन लाभ दिला सकता है। बाहर जाने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। आज का शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि जातक के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोंगियों की गलती के चलते परेशानी हो सकती है। जातक के बच्चे खुश रहने की पूरी कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अपनी सोचकन् क के चलते धन लाभ होगा। प्रेम संबंध में तनाव होगा और जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाएंगे। आज का शुभ रंग- हरा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में जातक के काम की आलोचना हो सकती है। परिवार के सदस्यों को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे, जिससे काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहने वाला है। रियल स्टेट या धन के आदान-प्रदान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का शुभ रंग- नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले खास नहीं रहेगा। नौकरी में किसी भी तरह के दबाव से निपटने के लिए अपने जातक चीजों को अपने मुताबिक ढालना सीखें। जातक बच्चों के भविष्य के लिए चीजें प्लान करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते जरूरी चीजों की खरीदारी आसानी से कर पाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बाहर ना जाएं। आज का शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले अच्छा रहेगा। अपने नए विचार और तकनीकी क्षमता के चलते सीनियर्स का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आज का शुभ रंग- लाल।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले कामकाज की बारीकियों से ध्यान भी हट सकता है। इस दौरान थोड़े सावधान रहेंगे तो लाभ देने वाला रहेगा। कोई नया काम शुरू नहीं करें। किए गए काम का कोई नतीजा न मिले तो परेशान न हों। धन संबंधित मामलों के लिए मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन साथ ही खर्चे भी काफी होंगे। आज का शुभ रंग- लाल

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपनी तकनीकी क्षमता के चलते अपने विरोधियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। माता-पिता और दोस्त आपकी वजह से खुश रहेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर महत्वपूर्ण रहेगा। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छे से जांच-पड़ताल करें। जातक के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। कोई शोक संदेश मिल सकता है आज का शुभ रंग-क्रीम

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले समय अच्छा रहने वाला है। परिश्रम के सफल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में सफल होने के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करें। परिवार के साथ अपनी क्षमताओं को निखारेंगे। सबको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहत सामान्य रहेगा। मां का ख्याल रखें।आज का शुभ रंग- पीला

Next Story