Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: इन राशियों का बदलेगा भाग्य, पार्टनर के साथ बनेगा बेहतर रिश्ता... जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

शुक्रवार राशिफल: इन राशियों का बदलेगा भाग्य, पार्टनर के साथ बनेगा बेहतर रिश्ता... जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 5 अगस्त 2022 ka rashifal: रायपुर: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं.

आज का पंचांग :

आज 5 अगस्त शुक्रवार

तिथि - अष्टमी 03:56 AM, 06अगस्त तक

नक्षत्र- - स्वाती 06:37 PM तक उसके बाद विशाखा

योग- शुक्ल

राहुकाल - 10:55 AMसे 12:32 PM तक

चन्द्रमा - तुला राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन यात्रा करने की संभावना है। कुछ पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन एक अजीब सा डर भी मन में बना रहेगा। जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा और पारिवारिक परेशानियों को सुलझा पाएंगे। अपने संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास स्वीकारा जाएगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज किसी तरह के सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। इसके साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। अपने घर में सबके साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। बिजनेस योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत मधुर रहेंगे। इसके साथ ही जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण भी बढ़ेगा लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके जीवन में ख़ुशी बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले बिजनेस और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आपकी विचारधारा सराही जाएगी। इसके साथ ही आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से घनिष्ठ होंगे और सुख महसूस करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अचल संपत्ति के मामले में सफलता संभव है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मानसिक तौर पर आप कहीं न कहीं तनावग्रस्त रहेंगे। लेकिन अपनी बातों को बहुत स्पष्ट रूप से कर पाएंगे। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको प्रयासरत रहना ज़रूरी है

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले किसी भी तरह का मानसिक तनाव हो सकता है। छोटी बातों का विरोध कर सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। इस दिन अपने संबंध बनाने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले नकारात्मक विचारों का प्रभाव शरीर की ऊर्जा में कमी ला सकता है। ऑफिस में काम का लोड अधिक रहेगा सभी काम बहुत ध्यान से करने होंगे। सम्पर्कों का अच्छा लाभ उठा पाने में सक्षम रहेंगे। जो भी लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा परिश्रम करना होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए उत्साहित रहेंगे। संपत्ति से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। किसी से एकतरफ़ा प्यार आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। बिजनेस से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। करियर से जुड़े फ़ैसले ख़ुद करें, बाद में आपको इसका लाभ मिलना तय है। आपका पार्टनर आपके साथ अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र रखें। अगर आज ज़्यादा कुछ करने को नहीं है तो कुछ अच्छा बनाकर खाए।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन जीविका के क्षेत्र में उन्नति करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या प्रियजन से पीड़ा मिल सकती है। खाली वक्त का सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन अपनी वाणी पर संयम रखें। जो सबसे ज़्यादा कठिन कार्य है। अगर कामयाब रहे तो अपने कार्यों को सरलता से पूरा कर पाएंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

Next Story