Aaj 22 August 2022 Ka Rashifal: वृष राशि के लिए व्यवसाय और नौकरी में आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़िए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj 22 August 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--
आज का पंचांग :
आज 22 अगस्त सोमवार
तिथि – एकादशी पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र- मृगशिरा 07:41 AM तक उसके बाद आर्द्रा
योग- सिद्धि
राहुकाल - 09:19 AM से 10:54 AM तक
चन्द्रमा - चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक को आज परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। धन संबंधी मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी। मां लक्ष्मी का आशीवार्द लेकर काम करेंगे तो काम बनेगा। प्यार और रोमांच से भरा दिन जीवनसाथी के साथ रहेगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या प्रमोशन हो सकता है।
आज का शुभ रंग - नारंगी
आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें और अनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर चलें।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक को आज नौकरी में परेशानी होगी,लेकिन व्यवसाय अच्छा चलेगा।किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा।साथ ही धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी। सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे।
आज का शुभ रंग- सफेद।
आज का मंत्र- हर दिन गाय को चारा खिलायें,साथ में कोई भी एक पौधा लगायें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा, लेकिन जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में भी भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। जातक को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। समाज में आज मान-सम्मान बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग- पीला।
आज का मंत्र सूर्य की पूजा और आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें लाभ मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जातक के मान में आज खुशी और गम दोनों रहेगा। जातक को धन लाभ की संभावना बन रही है। जातक का स्वास्था अच्छा रहेगा। परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे।आज जातक जिस काम की शुरूआत करेंगे उसमें सफलता पाएंगे।
आज का शुभ रंग-हरा।
आज का मंत्र- गौ सेवा करें
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक को रसोई में मन लगेगा, इससे परिवार को स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज नौकरी वाले लोगों को उच्च अधिकारियो से सहयोग मिलेगा और प्रमोशन भी हो सकता है। बच्चों को सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा रहेगा और जीवनसाथी कोई उपहार या सम्मान दें सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
आज का शुभ रंग- सफेद
आज का मंत्र- - सूर्य देव को जल चढ़ायें। तो बिजनेस सेहत और संतान की समस्या का हल मिलेगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक में आत्मविश्वास कम रहेगा। काम की वजह से स्थानान्तरण हो सकता है। व्यवसाय में मुनाफा और सम्मान दोनो मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का शुभ रंग- हरा।
आज का मंत्र- विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें लाभ मिलेगा।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। किसी की बातों में आने से बचें। परिश्रम करेंगे तो लाभ मिलेगा। परिवार के साथ सहयोगात्मक रवेया रखें।
आज का शुभ रंग- नीला।
आज का मंत्र- आज सुंदरकांड या रामायण का पाठ करके अपना कल्याण करें।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक को दोस्तों से मुलाकात करेंगे जो लाभवर्धक रहेगा।जातक को आज व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ खुश रहेंगे, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां लगी रह सकती है। बाहर जाने से बचें और घर में ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें। नौकरी में सहयोगियों से अनबन हो सकती है।
आज का शुभ रंग- गुलाबी
आज का मंत्र- बड़ों की सेवा और माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे तो प्रगति करेंगे।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन जातक की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।जिसकी वजह से भविष्य में लाभ होगा।पुरानी बातों को किसी की मदद देने या लेने में न आने दें।व्यवसाय और नौकरी में उन्नति की संभावना है। किसी दूसरों की बातों में आने से बचें।
आज का शुभ रंग- पीला
आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जायेंगे और कौवों या पक्षियों को दाना दें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले भावनाओं को नियंत्रण में रखें। आज पूरी तरह से फोकस होकर काम करेंगे तो कई बेहतरीन मौके हाथ लगेंगे। किसी से भी विवाद करने से बचें। जातक को आज परिवार का सहयोग मिलने का योग है। साहित्यकार लेखकों और कलाकारों को योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा । सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। जातक किसी से भी लेन-देन से बचें।
आज का शुभ रंग- गहरा लाल
आज का मंत्र- हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आज यात्रा करनी पड़ सकती है। माता पिता से संपति मिल सकता है। आज नौकरी और व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जातक अपनी जुबान पर लगाम दें। अगर आप पत्रकार है तो लेखन के लिए अच्छा दिन है। जातक के परिवार में खुशनूमा माहौल रहेगा।
आज का शुभ रंग- नीला
आज का मंत्र- सोमवार व्रत करें तो लाभ मिलेगा।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक के स्वभाव में आज झुंझलाहट रहेगा। जो दोपहर के बाद सामान्य होगा।परिवार के साथ यात्रा संभव है। आज घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे तो खर्च बढेगा। बच्चों का ध्यान रखें नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। कहीं से शोक की खबर मिल सकती है।
आज का शुभ रंग- हरा
आज का मंत्र- आज शिवाष्टक का जाप करें
