Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी संग मिलकर पति को दी खौफनाक मौतः पहले राॅड मार कर की हत्या, फिर लाश से सिर, पैर और हाथ अलग कर लगा दिया ठिकाने...

प्रेमी संग मिलकर पति को दी खौफनाक मौतः पहले राॅड मार कर की हत्या, फिर लाश से सिर, पैर और हाथ अलग कर लगा दिया ठिकाने...
X
By NPG News

सरगुजा 14 मार्च 2022। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ऐसी खौफनाक मौत दी है, जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल पत्नी का किसी और मर्द के साथ अवैध संबध था, जिसका पता उसके पति को लग चुका था। इसी बात को लेकर आये दिन दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। रोज रोज के विवाद से तंग आकर एक दिन पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और फिर पकड़े जाने के डर से षव के अंगो को टंगिया से काट कर अलग अलग बोरी में भर कर फेंक दिया। ये दिल दहला देने वाली घटना सरगुजा के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 20 जून 2021 को गर्दन पाठ मंदिर के तालाब छटका बांध में एक मछुआरे को झाडियों के नीचे दो बोरी मिली थी। बोरियों से काफी बदबू भी आ रही थी। मछुआरे ने ग्रामीणों की मदद से जब बोरी को खोलकर देखा तो अंदर में बिना सिर और पैर के एक धड़ था, जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुये इसकी जांच शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस आसपास के थानों की मदद से जिले में गुमसुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इस बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि जनपद पारा अम्बिकापुर में रहने वाला व्यक्ति राजेश जायसवाल लगभग चार माह से लापता हैं, पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस संदेह के आधार पर गुमशुदा राजेश जायसवाल की बहन ललीता जायसवाल के पास चांदनी चौक पहुंची। महिला ने बताया कि उसका भाई कुछ समय से लापता है, लेकिन इस बारे में उसने किसी भी तरह की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है। जांच के दौरान पुलिस को ये भी पता चला कि राजेश जायसवाल ऑटो चालक है और उसकी शादी 2007 में सुनिता जायसवाल नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों का विवाद होते रहता था।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर गुमशुदा व्यक्ति राजेश की पत्नी सुनिता और उसके पहचान के युवक बैजनाथ जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की । कड़ाई से पूछताछ में सुनीता ने बताया कि उसका और बैजनाथ का प्रेम संबंध पिछले एक सालों से चल रहा था। इस बात की जानकारी उसके पति राजेश को भी थी। आये दिन इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात 31 मई 2021 को फिर से महिला का उसके पति के साथ घर पर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान वहां पर बैजनाथ भी पहुंच गया। पति पत्नी का झगड़ा होता देख बैजनाथ ने लोहे के राॅड से राजेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना में राजेश की मौकी पर ही मौत हो गई।

हत्या की वारदात से डरी मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए राजेश के शव से सिर को कुल्हाड़ी से काट कर अलग किया फिर दोनों पांव और हाथ भी काट दिये कर अलग कर लिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने लाश के टुकड़ो को प्लास्टिक बोरी में भरकर अलग अलग जगहों पर फेंक दिया गया। शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों आरोपी अपने अपने घर आ गये।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के द्वारा बताए गये जगहों से शव के कटे हुये पैर, हाथ को बरामद कर लिया है। वहीं कटे हुये सिर की तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफतार कर धारा 302, 201, 120 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story