Begin typing your search above and press return to search.

9 की गोली मारकर हत्या: मॉल में घूमने आये लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घायल...

9 की गोली मारकर हत्या: मॉल में घूमने आये लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घायल...
X
By Sandeep Kumar

डेस्क। मॉल में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई अन्य घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना अमेरिका राज्य टेक्सास के एक मॉल की है।

जानकरी के मुताबिक, मॉल में हमलावर हाथों में बंदूक लिए पहुंचा और शॉपिंग कर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और मॉल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। घटना में 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा- एलन शहर के एक मॉल में फायरिंग हुई। हमने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। फिलहाल हमले की वजह पता नहीं। इसकी जांच की जा रही है।

एलन सिटी के फायर चीफ जोनाथन बोयाड ने कहा कि हमलावर समेत कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो लोगों ने अस्‍पताल में दम तोड़ा है। एलन पुलिस चीफ ब्रायन हार्वे ने कहा कि गोलियों की आवाज सुनते ही एक पुलिस ऑफिसर घटनास्‍थल की तरफ दौड़ा और उसने हमलावर को घेर लिया था। टेक्‍सास के गर्वनर ग्रेग अबॉट ने कहा है कि इस घटना को शब्‍दों में बयां नहीं किया जा सकता है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story