Begin typing your search above and press return to search.

7th Pay Commission : कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और प्रमोशन को लेकर बड़ा ऐलान, बदल गया नियम

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी होने वाली है। इससे पहले केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे हैं और रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए प्रमोशन की घोषणा कर दी है।

7th Pay Commission : कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और प्रमोशन को लेकर बड़ा ऐलान, बदल गया नियम
X
By Ragib Asim

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी होने वाली है। इससे पहले केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे हैं और रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए प्रमोशन की घोषणा कर दी है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) की जानकारी के मुताबिक डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों के लिए प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें सर्विस के पीरियड में भी रिवीजन कर दिया है।

कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में कहा है कि अलग-अलग स्तर के लिए अलग-अलग काम का अनुभव होना जरूरी है। लेवल 1 से 2 के लिए तीन साल का अनुभव होना चाहिए। लेवल 1 से 3 के लिए 3 साल का अनुभव, लेवल 2 से 4 के लिए 3 से 8 साल का अनुभव। इसी तरह लेवल 17 तक के कर्मचारियों को 1 साल से 12 साल का अनुभव होने पर प्रमोशन दिया जाएगा।

हर लेवल के हिसाब से प्रमोशन के मानदंड तय किए गए हैं। इसके अलावा ग्रेड वाइज सूची भी शेयर की गई है। इसके आधार पर कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय से आई जानकारी के मुताबिक यह नया अपडेट तुरंत लागू माना गया है। इसका मतलब यह है कि इस योग्यता के अनुसार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से प्रमोशन दिया जाएगा। हालांकि, मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कर्मचारियों को कितना प्रमोशन दिया जाएगा।

केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। सितंबर महीने में होने वाली कैबिनेट बैठक में DA का ऐलान हो सकता है। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस साल सरकार की ओर से दूसरी बार महंगाई भत्ते का ऐलान किया जाएगा, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story