7th Pay Commission: DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब इतने रुपये तक बढ़ जाएगी सैलरी, यहां देखिए कैलकुलेशन

नईदिल्ली 25 अक्टूबर 20121।बदिवाली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में तीन फीसदी बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है।केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत अब बढ़कर 31 फीसदी हो गई है। जबकि पहले यह दर 28 फीसदी थी। बढ़ी गुई दर एक जुलाई 2021 से लागू होगी। केंद्र सरकार के इस ऐलान से करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।
उम्मीद की जा रही है कि यह महंगाई भत्ता दिवाली से पहले आने वाली सैलरी में कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में जुड़कर आ जाए। वहीं दूसरी ओर महंगाई भत्ते के एरियर को लेकर अभी तक कोई बात सामने निकलकर नहीं है। इसका ऐलान पीएम मोदी की ओर से किए जाने की संभावना है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लेवल-1 की सैलरी रेंज न्यूनतम 18,000 रुपए से लेकर अधिकतम 56900 रुपए तक है। अगर जून में 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ता है तो कुल DA 31 फीसदी होगा।
31% DA पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (31%) 5580 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (28%) 5040 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 5580-5040 = 540 रुपए/महीने
- एनुअल सैलरी में इजाफा 540X12= 6480 रुपए
मतलब कर्मचारियों को पिछले महीने की तुलना में अगली सैलरी में 540 रुपए जुड़कर आएंगे। सालाना आधार पर ये अंतर 6480 रुपए होगा।
हाई सैलरी ब्रैकेट में ज्यादा बढ़ेगी सैलरी लेवल-1 की अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन करके देखते हैं।
31% DA पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (31%) 17639 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (28%) 15932 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 17639-15932 = 1707 रुपए/महीने
- एनुआल सैलरी में इजाफा 1707X12= 20484 रुपए
मतलब कर्मचारियों की सैलरी में इस महीने 1707 रुपए ज्यादा आएंगे। सालाना आधार पर यह अंतर 20,484 रुपए होगा।
अब कर्मचारियों को अपने 18 महीनों के एरियर का इंतजार है जो जनवरी 2020 से जून 2021 तक कर्मचारियों को कोविड काल के दौरान के दौरान नहीं दिया गया था। वास्तव में कोरोना आने के कारण केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। लेकिन हर 6 महीने में इजाफा जरूर किया गया।
जनवरी 2020 में 4 फीसदी, जून 2020 3 फीसदी और जनवरी 2021 में 4 फीसदी का इजाफा हुआ। अब कर्मचारी इस एरियर की डिमांड कर रहे हैं। वैसे सरकार इसे देने के बारे में इनकार कर रही है, लेकिन संगठन ने पीएम मोदी को इस बारे में लेटर लिखा है। जिसपर कुछ ऐलान होने की संभावना है।
