Begin typing your search above and press return to search.

75 Rupee Coin: 75 रुपए का सिक्का बिकेगा बाजार में : पीएम नरेंद्र मोदी ने 75 रुपए का जो सिक्का जारी किया वह बिकेगा बाजार में पर इससे नहीं हो सकेगी खरीददारी

75 Rupee Coin: ऑनलाइन धड़ल्ले- से बिक रहा भारत सरकार का यह सिक्का, एक की कीमत 500 से 17 हजार रुपए तक. इन भारतीय सिक्कों की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

75 Rupee Coin: 75 रुपए का सिक्का बिकेगा बाजार में : पीएम नरेंद्र मोदी ने 75 रुपए का जो सिक्का जारी किया वह बिकेगा बाजार में पर इससे नहीं हो सकेगी खरीददारी
X
By sangeeta

75 Rupee Coin: रायपुर। नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 रुपए का सिक्का जारी किया है। बहुत से लोग इस सिक्के को रखना और देखना चाह रहे हैं। यदि आप भी यह सिक्का पाना चाह रहे हैं तो हम आपको विस्तार से बताते हैं कि यह सिक्का कब और कैसे मिलेगा।

चांदी सहित चार धातुओं से बना है यह 75 का सिक्का

पीएम मोदी ने जो 75 रुपए का सिक्का जारी किया है, वह चार धातुओं को मिला कर बनाया गया है। इसमें 50 प्रतिशत चांदी और 40 प्रतिशत तांबा है। वहीं निकल और जस्ता पांच-पांच प्रतिशत है। 75 रुपए के इस एक सिक्के का वजन करीब 35 ग्राम है।


जानिए क्या है खास 75 रुपए के सिक्के में

चार धातुओं को मिलाकर बनाए गए इस 75 रुपए के सिक्के का व्यास 44 मिलीमीटर है। इस सिक्के के एक तरफ नए संसद भवन की तस्वीर है। दूसरी तरफ अशोक स्तंभ का सिंह उकेरा गया है। साथ ही सत्यमेव जयते लिखा गया है। सिक्के् पर देवनागिरी और अंग्रेजी में लिखा गया है।

कितने में मिलेगा 75 रुपये का सिक्का

75 रुपए का यह नया सिक्का अगले कुछ दिनों में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एक सिक्का लेने के लिए लोगों को कितना पैसा देना पड़ेगा। हालांकि इस तरह के सिक्के की खरीदी-बिक्री करने वालों की राय में 75 रुपए के एक‍ सिक्के की कीमत 1200 से 1500 रुपए तक हो सकती है।

कैसे मिलेगा 75 रुपये का सिक्का

इस सिक्के को आम लोग भारत सरकार की द सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की वेबसाइट https://www.indiagovtmint.in/ से खरीद सकते हैं। हालांकि अभी यह सिक्का इस वेबसाइट पर बिक्री से लिए उपलब्ध नहीं है। इस नए 75 रुपए के सिक्के के साथ ही इस वेबसाइट के जरिये लोग ऐसे विशेष अवसरों पर जारी अन्य सिक्के भी खरीद सकते हैं।

सिक्का खरीद सकते हैं, लेकिन खरीदी नहीं कर सकते

इस 75 रुपये के सिक्केे को कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है, लेकिन इससे बाजार में कोई खरीदी नहीं कर सकता। यानी ये सिक्के आम चलन के लिए नहीं हैं। जानकारों के अनुसार इस तरह के सिक्के चलन के लिए नहीं जारी किए जाते हैं, बल्कि यादगार के रूप में जारी किया जाता है, जिसे लोग संग्रहण करके रख सकते हैं।

जानिए अब तक कितने विशेष सिक्के जारी हुए हैं

देश में यह कोई पहला मौका नहीं है जब कोई विशेष सिक्का जारी किया गया है। देश में अब तक करीब 160 ऐसे विशेष सिक्के‍ जारी किए जा चुके हैं। इनमें पांच रुपए मूल्य से लेकर 50, 60, 100, 125, 200, 250, 500 और 550 सहित अन्य शामिल हैं।

100 रुपये का एक सिक्का 17 हजार में

विशेष अवसरों को यादगार बनाने के लिए जारी इन सिक्कों की कीमत भी खास है। देश में अब तक करीब 160 विशेष सिक्के जारी किए गए हैं। इनमें सबसे महंगा वह 100 रुपए का सिक्का है, जिसे कॉमनवेल्थ के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर 2009 में जारी किया गया था। इस सिक्के की कीमत 17028 रुपए है। इसी तरह कूका विद्रोह के 150 वर्ष पूरे होने पर 2007 में जारी 100 रुपये के सिक्के की कीमत 10735 रुपये है।

बताते चलें कि कूका विद्रोह सन 1971-72 में हुआ था। पंजाब के कूका यानी नामधारी सिखों ने अंग्रेजों द्वारा गायों की हत्या को बढ़ावा दिए जाने के विरोध में किया था। इस विद्रोह का नेतृत्व बालक सिंह और उनके अनुयायी गुरु रामसिंह जी ने किया था।

Next Story