Begin typing your search above and press return to search.

7 जवान शहीद: 6 फरवरी को फंस गए थे सभी जवान,घटना स्थल से निकाले गए शव

7 जवान शहीद:  6 फरवरी को फंस गए थे सभी जवान,घटना स्थल से निकाले गए शव
X
By NPG News

नईदिल्ली 8 फरवरी 2022। अरुणाचल प्रदेश में एवलॉन्च में 7 जवान शहीद हो गए हैं। घटनास्थल से सभी 7 जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अरुणाचल के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन होने से सभी जवान फंस गए थे।

2 दिन पहले 6 फरवरी को बर्फीले तूफान में ये सभी जवान फंस गए थे। अब इनके शव बरामद हुए हैं। भारतीय सेना ने ये जानकारी दी है। सेना ने खोज और बचाव दल को घटनास्थल के लिए एयरलिफ्ट किया था। सेना ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम की सूचना मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम होने की लगातार सूचना मिल रही है। वहीं गश्ती दल के हिमस्खलन में फंसने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। बचाव कार्यों में मदद करने के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया था।

वहीँ सेना ने कहा कि खराब मौसम में हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में बर्फबारी के बीच गश्ती दल प्रभावित हुआ था। सेना ने एक बयान में कहा, दुर्भाग्य से, इसमें शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, सभी सातों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है।14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ खराब मौसम देखा जा रहा था। सैनिकों के शवों को वर्तमान में आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सैन्य चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है। ईटानगर के पास दरिया हिल और सीमांत राज्य के पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर शामिल हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण कई जगहों पर हिमस्खलन की भी खबरे हैं। राज्य के चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 731 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।


Next Story