Begin typing your search above and press return to search.

हुक्का पिलाते दो संचालक सहित 7 गिरफ्तार...पुल गेम खिलाने के नाम पर युवाओं को परोस रहा था हुक्का... तभी पहुंची पुलिस...

हुक्का पिलाते दो संचालक सहित 7 गिरफ्तार...पुल गेम खिलाने के नाम पर युवाओं को परोस रहा था हुक्का... तभी पहुंची पुलिस...
X
By NPG News

रायपुर 7 नवम्बर 2021। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए आजाद नगर और तेलीबांधा क्षेत्र से दो संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जर्दा युक्त रॉ मटेरियल, हुका पॉट ऒर सिगड़ी जब्त किया गया है।

दरअसल राजधानी को आज सूचना मिली थी कि, आजाद नगर थाना क्षेत्र और तेलीबांधा क्षेत्र के हुक्का पर प्रतिबंध होने के बाद भी चोरी छिपे युवाओं को परोसा जा रहा है। इस सूचना के बाद आजाद नगर क्षेत्र के चितवन बार में दबिश देकर एक संचालक और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार संचालक अभिषेक मोटवानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी संचालक पुल खिलाने के नाम पर हुक्का पिलाया करता था।

वहीं दूसरी कार्रवाई में तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली थी कि, ऑक्टोपस बार स्थित डीके कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। इस सूचना पर तेलीबांधा पुलिस के द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए संचालक रित्विज उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। साथ ही हुक्का पॉट, जर्दा रॉ मटेरियल इलेक्ट्रॉनिक सिगड़ी जब्त किया गया है। पुलिस दोनों मामले में कार्रवाई कर रही है।

Next Story