Begin typing your search above and press return to search.

5 जवानों की मौत: कैंप के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 10 घायल...

5 जवानों की मौत: कैंप के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 10 घायल...
X
By NPG News

अमृतसर 6 मार्च 2022. पंजाब के अमृतसर एक बीएसएफ जवान ने कैंप के अंदर अपने ही साथियों पर गोली चला दी है, जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई और करीब 10 जवान घायल है। इस घटना में फायरिंग करने वाले जवान की भी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने गोली चलाई है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, सुतप्पा ने एक अधिकारी से बहस की थी। इस दौरान रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना में 4 जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया।

गोलीबारी के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर तुरंत बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बीएसएफ मेस में फायरिंग करने वाले कॉन्स्टेबल की पहचान कटप्पा के रूप में हुई है. हालांकि सुतप्पा ने फायरिंग क्यों की, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। फायरिंग की घटना में जो जवान घायल हुए हैं, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story