Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर 420 का केस दर्ज,लगभग एक दर्जन लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपये...पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर 420 का केस दर्ज,लगभग एक दर्जन लोगों को जमीन दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपये...पुलिस जांच में जुटी
X
By NPG News

रायपुर 18 नवम्बर 2021। कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। लगभग एक दर्जन लोगों की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में 420 का केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, अनवर हुसैन ने जनवरी 2021 में पीड़ितों को कचना में जमीन दिलाने की बात कही थी। जमीन के नाम पर पीड़ितों से लाखों रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद पीड़ितों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो अनवर हुसैन उन्हें घुमाने लगा। ऐसे ही 10 माह गुजर गए, लेकिन पीड़ितों के दवारा खरीदी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई तो खुद को ठगा महसूस कर इसकी शिकायत सभी ने मिलकर खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व पार्षद अनवर हुसैन के खिलाफ धोखधड़ी का केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

Next Story