Begin typing your search above and press return to search.

नाबालिग से 400 लोगों ने किया बलात्कार, पुलिसकर्मियों ने भी किया रेप... 2 महीने की प्रेग्नेंट है नाबालिग पीड़िता 3 गिरफ्तार...

नाबालिग से 400 लोगों ने किया बलात्कार, पुलिसकर्मियों ने भी किया रेप... 2 महीने की प्रेग्नेंट है नाबालिग पीड़िता 3 गिरफ्तार...
X
By NPG News

बीड 15 नवम्बर 2021। महाराष्‍ट्र के बीड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ पिछले कई महीनों से दुष्‍कर्म हो रहा था, दुष्‍कर्म करने वाले एक, दो, तीन नहीं बल्कि 400 लोग थे। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता दो माह की गर्भवती है. बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजा रामासामी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम, बलात्‍कार, छेड़छाड़ और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां का लगभग दो साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी (Child Marriage) जबरन एक आदमी से करा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी वजह से वो अपने घर वापस लौट आई थी। वापसी के कुछ दिनों के बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगई शहर चली गई। यहां दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद जब उसने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, तो एक पुलिसकर्मी भी उसकी इज्जत लूटने लगा।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीड के एसपी राजा रामासामी ने बताया कि पीड़ित किशोरी दो महीने की गर्भवती है। इस नाबालिग लड़की के साथ 400 लोगों द्वारा बलात्‍कार का मामला आया है। रामा स्‍वामी ने बताया कि ये सब कुछ पिछले 6 महीनों से चल रहा था। इसमें पुलिसवाले भी शामिल थे। जिन्‍होंने इस नाबालिग के साथ ये कुकृत्‍य किया। उन्‍होंने आगे बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर बाल विवाह कानून, रेप, यौन उत्पीड़न और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story