Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षिका और बेटे की मौत: पिकनिक मनाने गए 4 नदी में डूबे, माँ बेटे की मौत...दो को बचाया गया

शिक्षिका और बेटे की मौत: पिकनिक मनाने गए 4 नदी में डूबे, माँ बेटे की मौत...दो को बचाया गया
X
By NPG News

बिलासपुर/30 जनवरी,2022- बिलासपुर में पिकनिक मनाने गए माँ बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गयी। वही डूब रहे दो अन्य को बचा लिया गया। मामले में कोनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार ओम नगर जरहाभाठा मन्दिर चौक निवासी स्मिता लाल (36) शासकीय सेवा में है। उनकी नियुक्ति जरहाभाठा गवर्मेंट स्कूल में शिक्षिका के पद पर थीं।

आज वो अपने प्रॉपर्टी डीलर पति अनीस मसीह,पुत्र व बहन तथा बहन दामाद के साथ पिकनिक मनाने कोनी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लोफन्दी पहुँचे हुए थे। वहां वे अरपा नदी के तट पर पहुँच कर पिकनिक मना रहे थे। तकरीबन 4 बजे के लगभग नहाते हुए स्मिता लाल व उनका 15 वर्षीय पुत्र आवेश अचानक गहरे पानी मे चले गये।

स्मिता लाल व उनका 15 वर्षीय बेटा आवेश पानी मे डूबने लगे। चीख पुकार मचने से आस पास के ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने स्मिता लाल व उनके बेटे को निकालने का प्रयास किया। पर दोनो माँ बेटे की डूब कर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को निकाला। सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिये सिम्स हास्पिटल भिजवाया हैं।

वही पास ही पिकनिक मनाने एक और परिवार पहुँचा था। परिवार की महिला प्रियंका कश्यप व उनका 5 वर्षीय पुत्र भी नहाते हुए गहरे पानी मे डूबने लगे थे,पर महिला के पति सौरभ कश्यप ने पत्नी बच्चो को डूबता देख कर नदी में झलांग लगा दी। और किसी तरह पत्नी बच्चे को बचा लिया। बताया जा रहा हैं कि उक्त जगह में नदी में रेत के अवैध उत्खनन के चलते नदी में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसका पता नदी में नहाने आये लोगो को नही चल पाता और उनकी जान खतरे में आ जाती हैं।

Next Story