Begin typing your search above and press return to search.

केंद्रीय मंत्री के काफिले की 3 गाड़ियां टकराईं, दो पुलिस कर्मियों समेत चार घायल...दिल्ली के लिए हुए थे रवाना

केंद्रीय मंत्री के काफिले की 3 गाड़ियां टकराईं, दो पुलिस कर्मियों समेत चार घायल...दिल्ली के लिए हुए थे रवाना
X
By NPG News

हमीरपुर 6 नवम्बर 2021. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकराई हैं। घटना में दो सुरक्षाकर्मी घायल हैं। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बता दें कि ठाकुर शनिवार को अपने घर हमीरपुर से दिल्ली (Delhi) के लिए रवाना हुए. इसी दौरान हादसा हुआ है. हालांकि, केंद्रीय मंत्री के वाहन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गाड़ी के पीछे काफिले की करीब एक दर्जन गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर सड़क पर आ गया और इसे बचाते समय तीन गाड़िया टकरा गईं। बता दें दीपावली का त्योहार मनाने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व उनका परिवार हमीरपुर स्थित अपने घर आया हुआ था। लेकिन शनिवार को दिल्ली लौटते समय यह हादसा पेश आया।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने घर हमीरपुर आए थे. दिल्ली वापस लौटने के लिए वह सुबह नौ बजे जैसे ही दिल्ली के लिए रवाना हुए तो सर्किट हाउस हमीरपुर के समीप चिल्ड्रन पार्क हीरानगर के पास हादसा हो गया. हालांकि, केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ और गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं. हुआ यूं कि मंत्री की गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई तो पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गई.



Next Story