Begin typing your search above and press return to search.

22 तारीख की हड़ताल से लिपिक संघ ने किया किनारा... CM से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष रोहित बोले...फेडरेशन का आंदोलन कर्मचारी हित के लिए नहीं

22 तारीख की हड़ताल से लिपिक संघ ने किया किनारा... CM से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष रोहित बोले...फेडरेशन का आंदोलन कर्मचारी हित के लिए नहीं
X
By NPG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ लिपिक संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मिला। मुलाकात के बाद लिपिक संघ ने हडताल से किनारा करने का ऐलान किया। सीएम से मिलने के बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा, फ़ेडरेशन का आंदोलन कर्मचारी हित के लिए नहीं अस्मिता बचाने के लिए हो रहा है। आधा प्रतिशत के लिए हो रहे आंदोलन मे मेरे प्रदेश भर के लिपिक सहमत नहीं है। लिपिक वेतनमान सुधार पर सहमति बनाने की पहल अटल श्रीवास्तव ने की। संघ ने उनका आभार व्यक्त किया। सीएम से मुलाकात में लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा लागु करने पर मुख्यमंत्री से सहमति बन गई है।

सीएम से मुलाकात में "छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज उनके द्वारा की गई घोषणा लिपिक वेतनमान सुधार पर शीघ्र आदेश प्रसारित करने का आग्रह किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने मुख्यमंत्री के द्वारा की गई लिपिक वेतानमान की घोषणा को उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि उस घोषणा को लागू करने में मात्र 30 करोड़ सालाना व्यय भार आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लिपिकों की मांग जायज है और शीघ्र लागू करने पर सहमति व्यक्त की। घोषणा पर शीघ्र क्रियान्वयन किय जाने पर साथ ही मुख्यमंत्री ने हड़ताल आंदोलन आदि की बजाय सीधा संवाद भविष्य में भी करने के लिए लिपिक पदाधिकारियों से अपील की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के पश्चात संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने प्रदेश के लिपिकों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री द्वारा लिपिक वेतन मान सुधार की घोषणा पर सहमति व्यक्त की है। अतः लिपिकों का भी दायित्व है कि मुख्यमंत्री पर विश्वास रखें एवं अपने मूल मांग वेतन विसंगति के लिए अपना संघर्ष हम जारी रखेंगे, साथ ही फेडरेशन द्वारा घोषित 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन अब अपनी दिशा से भटक कर मात्र वर्चस्व की लड़ाई बन चुका है। अतः प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ इस आंदोलन का समर्थन ना करते हुए अपनी मूल मांग लिपिक वेतनमान के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश भर के लिपिक दृढ़ संकल्पित है हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी वेतनमान सुधार करवाना है।

आज मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री सुनील यादव प्रदेश महामंत्री हेमंत बघेल प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष योगेश्वर भारती राजधानी के संरक्षक आकाश त्रिपाठी उपस्थित रहें, लिपिक वेतनमान में सहमति बनाने में मुख्य भूमिका श्री अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छग राज्य पर्यटन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लिपिक पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Next Story