Begin typing your search above and press return to search.

छठी कार्यक्रम से लौट रहे 20 ग्रामीण घायल...5 गम्भीर, तेज रफ्तार पिकअप पलटी,

छठी कार्यक्रम से लौट रहे 20 ग्रामीण घायल...5 गम्भीर, तेज रफ्तार पिकअप पलटी,
X
By NPG News

बिलासपुर 17 दिसम्बर 2021। छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे 20 ग्रामीणों से भरी पिकअप कोटा क्षेत्र के सल्का नवागांव के पास पलट गई। इससे पिकअप में सवार सभी लोगों को चोटे आई है। वहीं, तीन महिला समेत पांच की स्थिति गंभीर है। इन्हें सिम्स रेफर किया गया है।

कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि बेलगहना क्षेत्र के कोंचरा में पटेल परिवार के यहां गुस्र्वार को छठी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने घुटकू निवासी राजकुमार पटेल का परिवार गया था। कार्यक्रम के बाद राजकुमार परिवार के 20 सदस्यों के साथ वापस घुटकू लौट रहे थे। सल्का नवागांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे पिकअप सवार पीतरबाई पटेल, रतनमति पटेल, राजकुमार पटेल, जमुना पटेल और अशोक पटेल समेत सभी को चोटे आई है। इनमें से पांचों घायलों को सिम्स रेफर किया गया है। वहीं, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Next Story