Begin typing your search above and press return to search.

19 October Ka Love Rashifal: वृष, मिथुन या जाने इन राशि वाले बढ़ेगा काम का बोझ और तनाव, खुशहाली के लिए जानिए उपाय, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

NPG DESK

रायपुर I 19 October Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 19 अक्टूबर बुधवार

तिथि- नवमी 02:13 PM तक उसके बाद दशमी

आज का नक्षत्र-पुष्य 08:02 AM तक उसके बाद अश्लेशा

आज का करण-गर और वणिज

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-शुभ

आज का वार-बुधवार

राहुकाल - 12:11 PM से 01:37 PM तक

चन्द्रमा - कर्क राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। हालांकि आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने मन को परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हमेशा कुछ नया कार्य करने की कोशिश करें। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज घर में राधा-कृष्ण की फोटो ना हो तो लगाएं, परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आज परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। अकस्मात न हो, इसलिए वाहन संभालकर चलाएं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– अच्छी सेहत और शादी के लिए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले पैसों की बर्बादी करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप अच्छा महसूस करते हैं। गलतफहमियों से पर्दा हट सकता है। आपके द्वारा किए हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– किसी भी अधेड़ उम्र की महिला को लाल रंग की साड़ी देंगे तो नौकरी में लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। आपकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ भागीदारी में भी लाभ होगा। अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आज दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं।

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– घर में गौतम बुद्धा रखेंगे तो आपका बिगड़ा काम बन जाएगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन अपनी वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आपका कोई करीबी आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। व्यायाम पर नियमित ध्यान दें। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे।

शुभ रंग- पिच कलर

उपाय– ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज कामकाज अच्छा रहेगा। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। आपके ज्यादातर काम अचानक पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है।

शुभ रंग- आसमानी,

उपाय– आज बच्चों की सैतानियों को नजरअंदाज कर दें, तो आपका काम बनेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आप सामूहिक चर्चा, बैठकों, सम्मेलनों में भाग ले सकते हैं। किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा विश्वासघात हो सकता है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में बाधा संभव है। किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए किसी से आर्थिक सहायता भी लेनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– रामायण मनका का पाठ करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक के लिए आज आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं। नौकरी की तलाश भी अब खत्म हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। गरीबों में वस्त्रों का दान करें। आज किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। आज का दिन संघर्षपूर्ण भी रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आज आमदनी बेहतर होगी, लेकिन दिन काफी भागदौड़ से भरा रह सकता है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– कोई भी जानवर चाहे कुत्ता या बिल्ली पाल लें, लाभ मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। भाग्य का साथ आज नहीं मिलेगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– सोते वक्त सिरहाने पानी रखें और सुबह उसे 7 बार उबार कर पेड़ में डाल दें,फिर देखें लाभ।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। किसी से वाद-विवाद न करें। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। सबके सामने सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

शुभ रंग- आसमानी,

उपाय– घर से निकलते वक्त दाया पैर को पहले निकालें, काम बनेगा।

Next Story