Begin typing your search above and press return to search.

151 की दर्दनाक मौत: फेस्टिवल पार्टी के दौरान अचानक मची भगदड़, 151 लोगों की गई जानें

151 की दर्दनाक मौत: फेस्टिवल पार्टी के दौरान अचानक मची भगदड़, 151 लोगों की गई जानें
X
By NPG News

NPG डेस्क। हैलोवीन पार्टी के दौरान दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में अचानक हुए भगदड़ में 151 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन साल बाद हो रही फेस्टिवल पार्टी के दौरान एक संकरी गली में घुसी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुचलकर और दिल का दौरा पड़ने से 151 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, चोई चियॉन-सिक ने बताया कि इटावोन लेजर जिले में शनिवार रात आयोजित कार्यक्रम में भीड़ अचानक बढ़ गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 150 लोगों के घायल होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि हैमिल्टन होटल के करीब संकरी गली में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद आगे निकलने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक वहां पर किसी सेलेब्रिटी के आने का अनाउंसमेंट हुआ था। लोग इस अनजान सेलेब्रिटी को देखने के लिए ही उस तरफ भागने लगे थे।

स्थानीय समयानुसार आधी रात से ठीक पहले एक होटल के पास दर्जनों लोग बेहोश हो गए। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. दमकल अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रात 11.30 बजे तक ऐसी 81 शिकायतें मिली जिसमे लोग सांस लेने में तकलीफ की बात कर रहे थे।

सियोल के योंगसन दमकल विभाग के प्रमुख चोई सेओंग-बीओम ने कहा कि उत्सव में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है और घायलों में कई लोगों की हालत अभी गंभीर है। उन्होंने कहा कि 74 शवों को अस्पतालों में भेज दिया गया है, जबकि शेष शवों को सड़कों पर रखा गया। घटना के बाद 400 से अधिक आपातकालीन कर्मचारी और 140 वाहन घायलों के इलाज के लिए सड़कों पर तैनात किए गए।

Next Story