Begin typing your search above and press return to search.

Ex CM रमन सिंह के कार्यक्रम में मधुमक्खियों के हमले से 15 घायल, अस्पताल में भर्ती

Ex CM रमन सिंह के कार्यक्रम में मधुमक्खियों के हमले से 15 घायल, अस्पताल में भर्ती
X
By NPG News

कोरबा 8 दिसम्बर 2021। कोरबा में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यक्रम की तैयारियो के दौरान मधुमक्खियों के हमले से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर कोरबा के सीतामढ़ी मुख्यमार्ग पर एक ऑटोमोबाइल शो रूम का उद्घघाटन करने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुँचे थे।

कार्यक्रम में मेहमानो के खाने की भी व्यवस्था की गई थी। मेहमानों के लिये आयोजन स्थल से थोड़ी ही दूर पर किचन शेड बना कर भोजन बनाया जा रहा था। चूल्हे से उठने वाला धुंआ जब पास ही स्थित मधुमक्खियों के छत्ते पर पहुँचा तो मधुमक्खियों ने छत्ते से निकल कर मेहमानों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से 15 व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया हैं।

Next Story