Begin typing your search above and press return to search.

14 October Rashifal: आज इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा लाभ, सेहत और परिवार का रखें ख्याल, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

14 October Rashifal: आज इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा लाभ, सेहत और परिवार का रखें ख्याल, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 14 October 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग :

• आज 14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार

• तिथि- पंचमी तिथि 04:52 AM तक उपरांत षष्ठी

• आज का नक्षत्र- रोहिणी 08:47 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा

• आज का करण- कौलव और तैतिल

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग- वरीयान

1. आज का वार- शुक्रवार

राहुकाल - 10:46 AM से 12:12 PM तक

चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज आपके इरादे मजबूत है।जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुसकान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

शुभ रंग- हल्का गुलाबी,9

उपाय– आज शिव मंत्र का जाप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक आज के दिन काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– विष्णु मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें, सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा।

शुभ रंग- मैरुन

उपाय– भगवान शिव की आराधना करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक आज बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाए। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले आज व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज विष्णु मंत्र का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता पायेंगे। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

शुभ रंग- पिंक

उपाय– आज शनि मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज के दिन जातक मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय लोगों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज सूर्य को जल दे और सोम व्रत करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज रामस्त्रोत का जप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग- हल्दी कलर।

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जरूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आपकी लगन और मेहनत के चलते वित्तीय लाभ मिलता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां आकस्मिक अच्छी ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी पल देगी। अपने खास की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। आज आप यात्रा कर रहे हैं तो सामान की सुरक्षा करने की ज़रूरत है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज सुंदर कांड का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज आज के दिन अपने परिवार के लिए अपनी खुशियों का त्याग करेंगे। बच्चे को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। आपका प्रोत्साहन निश्चित तौर पर बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे। बिजनेस और नौकरी में सामान्य दिन रहेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

Next Story