शादी समारोह के दौरान 13 की मौत, अचानक टूटा स्लैब, कुएं में समा गए सभी, जानिए कैसे हुई ये दर्दनाक घटना, पढ़े पूरी खबर

लखनऊ 17 फरवरी 2022. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नौरंगिया गांव में शादी की रस्मों के बीच कुएं का स्लैब टूटकर गिर जाने से 13 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.
जानकारी के मुताबिक, रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। मृतकों में से दो की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस आई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर सबको कुएं निकाला। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह पूर्व, बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। अचानक स्लैब टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद हाहाकार मच गया। कुएं में गिरी महिलाओं और बच्चियों को कैसे निकाला जाए, किसी को समझ नहीं आ रहा था और जब तक बचाव के लिए लोग पहुंचे तबतक काफी देर हो चुकी थी। दो घंटे की मशक्कत के बाद 11 बच्चियों व दो महिलाओं को कुएं से निकालकर अस्पताल भेजा गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिलाधिकारी के साथ तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी देर रात तक कुएं से और लोगों को निकालने में जुटे रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता की घोषणा की है।
मृतकों में...1-पूजा पुत्री बलवंत यादव 19 वर्ष, निवासी नौरंगिया स्कूल टोला।2-पूजा पुत्री राम बहाली चौरसिया 20 वर्ष।3-शशि कला पुत्री मदन चौरसिया 15 वर्ष।4-शकुंतला देवी पत्नी भोला चौरसिया 35 वर्ष।5-ममता देवी पत्नी रमेश चौरसिया 35 वर्ष।6-मीरा पुत्री सुभग विश्वकर्मा 25 वर्ष।7-परी पुत्री राजेश चौरसिया 14 वर्ष।8-ज्योति पुत्री रामबली चौरसिया 15 वर्ष।9-राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 16 वर्ष।10-सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 8 वर्ष।11-आरती पुत्री इंद्र जीत चौरसिया 15 वर्ष, निवासी गिदहा कसया।12. पप्पी 20 वर्ष13. मन्नू 18 वर्ष शामिल है।
