Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल बुधवार: वृष, तुला, वृश्चिक, मीन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, घर में सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि... जानिए आज किस राशि के लोगों को रहना हॉग सतर्क

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर . जानिए आज किस राशि वालों को लाभ होगा और किसे रहना होगा सतर्क....पढ़े सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कई विकल्प आ सकते हैं। ऑफिस के सभी कार्य आप समय पर पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन परेशान न हो आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कुछ नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जिनसे उन्हें कुछ नई नई तकनीक भी प्राप्त होंगी। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करना बेहतर रहेगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है और आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा में भी सफलता हासिल करेंगे। धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आप किसी कारण चिंताग्रस्त रहेंगे। परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो सकते हैं। यदि कोई समस्या आ रही थी,तो आप उसे किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।

कुम्भ राशि

आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि

दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

Next Story