Begin typing your search above and press return to search.

12 यात्री जिंदा जले: हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, टैंकर और बस में जोरदार टक्कर... 12 की जलकर मौत, मची अफरा-तफरी

12 यात्री जिंदा जले: हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, टैंकर और बस में जोरदार टक्कर... 12 की जलकर मौत, मची अफरा-तफरी
X
By NPG News

नईदिल्ली 10 नवम्बर 2021। राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बुधवार को एक निजी बस के टैंकर के ट्रेलर से टकराने के बाद आग लगने की घटना में कम से कम 12 लोग जिंदा जलकर खाक हो गए। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस 9:55 पर बालोतरा से रवाना हुई थी. इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में बस जलकर खाक हो गई। हालांकि, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बस में सवार तीन लोग तमिलनाडु, दो बीकानेर और बाकी अन्यत्र के बताये जा रहे हैं। अभी तक सभी की पूरी पहचान नहीं हो पाई है। बस में कितने लोग है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह बस बालोतरा से रवाना हुई थी और जोधपुर जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती छानबीन में पता चला है कि रॉन्ग साइड से आ रहे टैंकर ने सवारियों से भरी बस में टक्कर सामने से टक्कर मार दी. बस में सवार एक यात्री के मुताबिक ये बस बालोतरा से रवाना हुई थी. इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी. जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई. ये आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में ही कई यात्रियों की मौत हो गई.


Next Story