11500 उड़ानें रद्दः ओमिक्रॉन के खतरे से न्यू ईयर पर टूरिज्म और विमानन सेक्टर संकट में...चार दिन में 11500 फ्लाइट केंसिल की गई,

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021। ओमिक्रॉन के खतरे का खतरा पर्यटन और विमानन सेक्टरपर मंडराने लगा है। दुनिया के कई देशों में फिर से लॉकडाउन और प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। अमेरिका ओमिक्रॉन को लेकर काफी चिंतित है तो भारत के दिल्ली जैसे गई राज्यों में नाइट कफ्यू प्रभावशील हो गया है। अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है। यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगे हैं। इसे बाद एहतियात के तौर पर कई उड़ानों को रद्द किया गया है। गौरतलब है कि उड़ानें ऐसे समय में रद्द की गई हैं जबकि क्रिसमस और नए साल के मौके पर दुनियाभर के सैलानी घूमने के लिए निकलते हैं।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अमेरिका से लेकर विमानन सेक्टर खासकर ज्यादा इसका शिकार हो रहा है। बताते हैं, बीते शुक्रवार से लेकर अब तक दुनियाभर में 11,500 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया है। नए साल के मौके पर इस तरह से उड़ानों का रद्द होना पर्यटकों और एयरलाइंस कंपनियों दोनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। उड़ानों पर नजर रखने वाली फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप का असर दुनिया भर में पड़ रहा है। इसके मुताबिक, सोमवार को करीब 3000 उड़ानों को रद्द किया गया था, जबकि मंगलवार को 1100 और फ्लाइटों को रद्द किया गया है।
