Begin typing your search above and press return to search.

1000 करोड़ की सौगात: CM भूपेश ने विकास के लिए नगरीय निकायों को 1000 करोड़ रुपए देने का किया ऐलान, रायपुर को 100, बिलासपुर को 50 करोड़

1000 करोड़ की सौगात: CM भूपेश ने विकास के लिए नगरीय निकायों को 1000 करोड़ रुपए देने का किया ऐलान, रायपुर को 100, बिलासपुर को 50 करोड़
X
By NPG News

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई।वहीं, बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे। भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़ देगी सरकार।

इसी तरह रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़।

बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि दी जाएगी।

सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़

Next Story