Begin typing your search above and press return to search.

प्राइवेट पार्ट में 52 सांप और छिपकली छुपाकर ले जा रहा था शख्स, पुलिस ने ऐसे पकड़ा...

प्राइवेट पार्ट में 52 सांप और छिपकली छुपाकर ले जा रहा था शख्स, पुलिस ने ऐसे पकड़ा...
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 मार्च 2022. अमेरिका के कैलिफोर्निया में सीमा सुरक्षा अधिकारियों की नजर से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति के कपड़ों में छिपा कर रखे गए 52 जिंदा छिपकली और सांप बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दरअसल, यह शख्स ट्रक चलाकर मैक्सिको से लगती सीमा सैन य्सिद्रो पर पहुंचा था। वहां उसकी जांच की गई, जांच में जो पाया गया वो देखक पुलिसवाले भी हैरान रह गए। अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने इसे बारे में बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

जब इस शख्स की जांच के दौरान अधिकारी भी हैरान रह गए। क्योंकि उनसे छोटे छोटे थैलों में 52 जिंदा सांप छुपा रखे थे। इतना ही नहीं, उसने इन सांपों को अपने गुप्तांग अंग के पास छुपा रखा था। पैंट की जेब और गुप्तांग अंगों के पास उसने कई छिपकलियां भी छुपा रखी थी।

घटना के बाद अधिकारियों ने आरोपी शख्स को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शख्स की उम्र 30 वर्ष है और वो अमेरिका का नागरिक है।

अधिकारियों ने बताया कि इस शख्स के पास नौ सांप और लगभग 43 सींग वाली छिपकलियां भी जब्त की गईं। इनमें से कुछ विलुप्त प्रजाति की छिपकलियां हैं। सैन डिएगो में सीमा शुल्क और सीमा रक्षा के क्षेत्र परिचालन के डायरेक्टर सिडनी अकी ने बताया, 'तस्कर अपने सामान को सीमा पार ले जाने की हर कोशिश करते हैं, जैसे इस मामले में जिंदा सांपों को सीमा पार ले जाने की कोशिश की गई है।

Next Story